कांग्रेस का वादा, जनता से छलावा : “उईके” जिला महामंत्री भाजपा।

जिया न्यूज़:-दंतेवाड़ा
दंतेवाड़ा:-भाजपा जिला महामंत्री पिंटुराम उइके ने नगर पालिका बचेली क्षेत्र में पानी की किल्लत को लेकर कांग्रेस को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल पर आरोप लगाते हुए कहा है कि चुनाव से पहले तो कांग्रेस के नेताओं ने बड़े बड़े हवाई वादा किया था। आज धरातल पर कम से कम एक वादा तो पूरा करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का वादा जनता के साथ केवल छलावा है और कुछ नही। प्रदेश के मुखिया ने चुनाव के दौरान बचेली वासियों से सुबह शाम घर घर तक पानी देने का वादा किया था। आज वे अपने नेताओं को नगर के वार्डों में जाकर लोगों की परेशानी देखने को तो कहें। लोग पानी के लिए कैसे त्राहि त्राहि हो रहे हैं। लोगों के हजारों फ़ोन और चक्कर काटने के बाद टेंकरों से जल आपूर्ति हो रही है। नगर के कई वार्डों में टेंकरों के पीछे लंबी लंबी लाइन आम बात हो गई है। वहीं नगर प्रशासन द्वारा दिखाने को तो पाईप लाइन बिछा दी गई है, लेकिन पाईप से पानी का एक बून्द घर तक नही पहुंच रहा। श्री उईके ने कांग्रेस के चुनावी वादों को गिनाते हुए कहा कि प्रदेश के मुखिया ने बचेली नगर वासियों को सुबह शाम पानी देने, बिजली का बिल आधा जैसे कई लोक लुभावने वादे किया था। पानी के वादे पर वार्ड वासियों को मिला केवल पाईप, पाईप बिछाने से काम नही चलेगा लोगों के घर तक पानी भी दीजिये जनता प्यास से मर रही है। वहीं बिजली बिल आधा का वादा किया गया था, बिजली को ही आधा कर दिया। आये दिन बिजली की आंख मिचौली लोगों को दिख रहा है। उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार और नगर पालिका को आगाह किया है कि अगर स्थिति को जल्द दुरुस्त नही किया तो वे वार्ड वासियों के विरोध का सामना के लिए तैयार रहें। भाजपा जिला महामंत्री ने जरूरत पड़ने पर उग्र प्रदर्शन से भी पीछे नही हटने की बात कही है।