चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ ने कलेक्टर से की मुलाकात
वरिष्ठता सूची के आधार पर पदोन्नति, क्रमोन्नति व समयमान वेतनमान दिलवाने की मांग की


जिया न्यूज़:-दंतेवाड़ा,
दंतेवाड़ा:-जिले के विभिन्न विभागों में पदस्थ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पदोन्नति,क्रमोन्नति एवम समयमान वेतनमान का लाभ दिये जाने के संबंध में छत्तीसगढ़ लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ दंतेवाड़ा ने दंतेवाड़ा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कलेक्टर महोदय से मांग की कि जिले के विभिन्न विभागो जैसे राजस्व विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, भू अभिलेख विभाग, शिक्षा विभाग,खाद्य विभाग, आबकारी विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग, समाज कल्याण विभाग, वन विभाग, कृषि विभाग में पदस्थ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जिन्होंने दस वर्ष की सेवा पूर्ण कर ली है। किंतु आज तक उन्हें पदोन्नति नहीं मिली है। राज्य शासन के नियमानुसार पांच वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर इन कर्मचारियों को पदोन्नति दिया जाना था। किंतु दस वर्ष सफलता पूर्वक पूर्ण करने पर भी इन कर्मचारियों को पदोन्नति, क्रमोन्नति एवम समयमान वेतनमान नही मिला है। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने मांग की है कि कर्मचारियों की वरिष्ठता सूची के आधार पर उन्हें पदोन्नति, क्रमोन्नति एवम समयमान वेतनमान दिलवाने की कृपा करे।इस दौरान छत्तीसगढ़ लघु वेतन चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ के सभी सदस्य उपस्थित रहे।