

जिया न्यूज़:-दंतेवाड़ा/गीदम,
गीदम:-भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष चैतराम अटामी के नेतृत्व में अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिये वर्ष 1991 के प्रथम कार सेवको व वर्ष 1992 में अयोध्या पहुचे कारसेवको का सम्मान किया गया। ग़ौरतलब है कि बड़ी संख्या में गीदम ब्लॉक से इस आंदोलन से जुड़ने कारसेवक अयोध्या पहुचे थे जिनका भाजपा के द्वारा आज सम्मान किया गया। इन कारसेवकों को पार्टी द्वारा शाल व श्रीफल से सम्मानित किया गया।इन कारसेवको में प्रमुख रूप से राजाराम वेट्टी, सोमनाथ भास्कर, पयकुराम हेमला, सन्नूराम तामो, स्व. बोर्राबाबा हेमला, स्व. सोमाराम हेमला, स्व. वैदर कश्यप, नंदकिशोर नेताम, बिजलूराम कश्यप, मोहनलाल मरकाम, जिला राम कडती, मंगलूराम मरकाम, समलू राम लेकाम, पतिराम लेकाम, सुनील फुटाने, स्व. गोविंदा, सुकलुराम नेताम, बुधराम मरकाम प्रमुख है। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष चैतराम अटामी, जिला महामंत्री संतोष गुप्ता,धीरेन्द्र प्रताप सिंह,जिला उपाध्यक्ष राकेश कुशवाहा, पूर्व उपाध्यक्ष पुतान सिंह, मंडल अध्यक्ष गीदम श्याम सिंह ठाकुर, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अभिलाष तिवारी,मंडल महामंत्री गीदम सोमनाथ भास्कर, नारायण ताती, जनपद अध्यक्ष गीदम अन्ति वेक, जिला पंचायत सदस्य संगीता नेताम, जनपद सदस्य लक्ष्मी नाथ यादव,जिला कार्यसमिति सदस्य राहुल अशरानी ने सभी कार सेवकों के घर घर जा कर शाल व श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया। और स्वर्गीय सुकदेव ताती जी के घर जाकर उनकी पत्नी को शाल व श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।