December 4, 2023
Uncategorized

स्व सहायता समूह की महिलाये जिला खाद्य अधिकारी पर कार्यवाही के लिये होने लगी एकजुट जिम्मेदार अधिकारी पर कार्यवाही नही होने पर आंदोलन की दी चेतावनी

Spread the love

जिया न्यूज़:-दंतेवाड़ा

दंतेवाड़ा:-स्व सहायता समूह की महिलाओं के साथ जिला खाद्य अधिकारी द्वारा किये गये दुर्व्यवहार की शिकायत महिलाओं ने दंतेवाड़ा थाने में लिखवायी थी। और अधिकारी पर कार्यवाही की मांग की थी। और अब अधिकारी पर कार्रवाई के लिये जिलेभर की सभी महिला स्व सहायता समूह की महिलाये एकत्र होने लगी है। आज जिले भर की स्व सहायता समूह की महिलाये कलेक्टर महोदय से मिली। और जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवायी की मांग की। जिले के हर कोने से एकत्र हुयी महिलाओं कहा कि आज शाम छः बजे उनका बयान लिया जाएगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। महिलाओं ने बताया कि जिला खाद्य अधिकारी बार-बार मीटिंग में महिलाओं को अपमानित करते हैं। वो कहते है कि मैं महिलाओं से नफरत करता हूं। मुझे महिलाएं पसंद नहीं है। और उनके द्वारा अपशब्दों का उपयोग किया जाता है। वह विभाग के कर्मचारियों का काम स्व सहायता समूह की महिलाओं से करवाना चाहते हैं। विभाग का बहुत सा काम महिलाये कर भी रही है। फिर भी उनके साथ इस प्रकार से दुर्व्यवहार करना गलत है। इससे पहले किसी भी अधिकारी ने महिलाओं के साथ इस प्रकार का दुर्व्यवहार नहीं किया है। यदि इस जिम्मेदार खाद्य अधिकारी पर कार्यवाही नहीं की जाती तो जिले भर की महिला स्व सहायता समूह की महिलाये आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगी।

Related posts

दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में नौ व्यक्ति घायल

jia

Chhttisgarh

jia

आंगनबाड़ी के पास खेल रहे 5 बच्चों पर मधुमक्खी ने किया हमला
डायल 112 की मदद से उपचार के लिए ले जाया गया

jia

Leave a Comment

error: Content is protected !!