
जिया न्यूज़:-दंतेवाड़ा/गीदम,
गीदम:-खाद्य निरीक्षक द्वारा स्व सहायता समूह की महिलाओं के साथ किया गया अभद्र व्यवहार का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। इस मामले में भाजपा जिला अध्यक्ष चैतराम अटामी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर खाद्य निरीक्षक पर कड़ी कार्रवाई की मांग शासन प्रशासन से की है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस सरकार में अफसरशाही हावी हो गयी है। आम जनता को अधिकारियों द्वारा दबाया जा रहा है। और उनके साथ अब दुर्व्यवहार भी अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। देखने वाली बात यह है कि जिस क्षेत्र के विधायक व जिला पंचायत अध्यक्ष खुद एक महिला है। उसी क्षेत्र में महिलाओं के साथ अधिकारी द्वारा ऐसा दुर्व्यवहार किया जाना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ ऐसा व्यवहार होने के बाद भी किसी भी जिम्मेदार व्यक्ति द्वारा इस मामले में कोई संज्ञान नहीं लिया गया। स्व सहायता समूह की महिलाओं के साथ खाद्य निरीक्षक द्वारा जो अभद्र व्यवहार किया गया है वह बेहद शर्मनाक घटना है। इस मामले पर संज्ञान लेकर शासन-प्रशासन को तुरंत उचित कार्रवाई करना चाहिये। यदि शासन प्रशासन द्वारा इस मामले पर कोई उचित कार्यवाही नहीं की जाती है तो भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला स्तरीय आंदोलन किया जायेगा।इस घटना में भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के साथ है और भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के मान सम्मान में आंच नही आने देगी।