

जिया न्यूज़:-दंतेवाड़ा/गीदम,
गीदम:-जिले की व्यवसायिक नगरी गीदम में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कल एक ही परिवार के 12 लोगों के साथ 15 संक्रमित पाये जाने के बाद आज भाजपा जिला अध्यक्ष भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं।गौरतलब है कि भाजपा जिला अध्यक्ष का निवास और कल कोरोना पॉजिटिव पाये गये व्यवसायी का प्रतिष्ठान निकट ही है। भाजपा जिलाध्यक्ष गीदम में निवास करते हैं। और उनका निवास स्थान भी कंटेंनमेंट जोन के निकट है। इस लिहाज से जागरूकता का परिचय देते हुये भाजपा जिलाध्यक्ष ने स्वयं ही अस्पताल पहुंचकर अपना कोरोना टेस्ट करवाया। और रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी। भाजपा जिलाध्यक्ष के पॉजिटिव पाये जाने के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा हुआ है। भाजपा जिलाध्यक्ष के कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद नगर में लगे बुधवारी बाजार व दुकानों को नगर पंचायत द्वारा अनाउंस कर आनन फानन में पूर्णता बंद करवाया गया। क्योकि बुधवारी बाजार के कारण नगर में काफी भीड़ भाड़ थी।भाजपा जिला अध्यक्ष ने हाल ही में उनके संपर्क में आये सभी लोगों को टेस्ट करवाने और महामारी से बचने और अपने परिवार को बचाने के लिये होम आइसोलेट होने के लिये कहा है। नगर के वार्ड क्रमांक 4 को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। और उसे सील कर दिया गया हैं। जिला प्रशासन द्वारा कंटेनमेंट जोन क्षेत्र में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिये प्रभारियों की नियुक्ति की गयी है। अब वार्ड क्रमांक 4 में आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। वही सारी आवश्यक सुविधाओं और सेवाओं की पूर्ति करने के लिए जिम्मेदार प्रभारी अधिकारियों को नियुक्त कर दिया गया हैं। देखा जा रहा है कि नगर में कोरोना को लेकर शासन प्रशासन सुस्त एवं लापरवाह हो चला है। वहीं आम जनता भी इसके लिए कम जिम्मेदार नहीं है। लोगों में अब पहले की तरह डर और भय नहीं देखा जा रहा है। अब लोग बिना मास्क के भी सार्वजनिक स्थानों में घूमते या सामान लेते दिखाई पड़ रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नगर में कहीं भी देखने को नहीं मिल रहा है। जबकि मास्क पहनने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना प्रदेश सरकार ने अनिवार्य किया हुआ है। नगर प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन कोरोना को लेकर कोई कार्यवाही करते नहीं दिखाई दे रही है। पहले पुलिस व नगर प्रशासन के लोग बकायदा चेकिंग व चालानी कार्यवाही करते थे जो अभी पूरी तरह से बंद हो चुका है।