November 28, 2023
Uncategorized

सेवा सप्ताह मना रही भाजपा जनता से हो रही है रूबरू। मोदी जी के जन्मोत्सव में अस्पतालों,वृद्धाश्रमो में बांटे गए फल। सेवा सप्ताह के अगगमी दिवस में होंगे स्वच्छता, वृक्षरोपण जैसे कार्य।

Spread the love

जिया न्यूज़:-दंतेवाड़ा,

दंतेवाड़ा:-भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जिले के सातों मंडल में 14 सितंबर से सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। आज मोदी जी के जन्मोत्सव पर भजपाइयों ने अस्पतालों, आश्रमों में फल वितरण कर मोदी जी की दीर्घायु का आशीर्वाद माँगा।
ज्ञात हो कि पिछले 14 सितंबर से भारतीय जनता पार्टी के राज्य एवं राष्ट्रीय निर्देशानुसार विभिन्न कार्यकर्मो का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत सभी मंडलों में मंडल पदाधिकारी, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा और अन्य प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता गांवों मोहल्लों में सेवा कार्य दे रहे हैं। मंडल और जिला युवामोर्चा एवं महिला मोर्चा पदाधिकारियों द्वारा तय तिथि अनुसार वृक्षारोपण, ब्लड बैंक के लिए ब्लड ग्रुप की लिस्टिंग जैसे सराहनीय कार्य किया गया। वहीं 15 एवं 16 सितंबर को जिला कार्यालय में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की जीवन शैली एवं व्यक्तित्व पर वेबिनार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री अभिमन्यु सोनी, व पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री नंदलाल मुडामी ने प्रधानमंत्री श्री मोदी जी की व्यक्तित्व व उनकी संगठन क्षमता की विस्तृत जानकारी अपने कार्यकर्ताओं को बताया । मोदी जी के जन्म दिवस को भी सेवा दिवस के रूप में भाजपाइयों ने जिले के सभी मंडलों के स्वास्थ्य विभाग, वृद्धाश्रम आदि जगहों में फल वितरित कर मनाया साथ ही यशस्वी प्रधान मंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी की लंबी आयु की कामना की। आगामी तिथियों में भी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नगरीय निकाय के वार्डों, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ्ता अभियान, वृक्षारोपण एवं प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्लाइड शो जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य किये जायेंगे। सेवा सप्ताह के कार्यक्रमों में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष व महामंत्री व जनप्रतिनिधिगण अपनी गरिमामयी उपस्थिति बनाये हुए हैं।

Related posts

दंतेवाड़ा युवा कॉंग्रेस ने भारत जोड़ो पद यात्रा निकाली

jia

नक्सलियों के स्मॉल एक्शन टीम ने घात लगाकर किया जवान पर जानलेवा हमला, मेकाज में मौत,
सर में गंभीर चोट लगने से किया था मेकाज रेफर, हालत थी गंभीर

jia

दोस्ती का उठाया फायदा, घर बुलाकर किया अनाचार,
मामला भांसी थाना क्षेत्र का आरोपी हुआ गिरफ्तार

jia

Leave a Comment

error: Content is protected !!