

जिया न्यूज़;-दंतेवाड़ा,
दंतेवाड़ा:-विशेष पुलिस महानिदेशक रायपुर अशोक जुनेजा एवं पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पी द्वारा विगत कुछ दिनों से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के कैंपों एवं थानों का भ्रमण किया जा रहा है। इसी कड़ी में 17 सितंबर को अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र थाना अरनपुर एवं सीआरपीएफ कैंप कोडासावली, कमलपोस्ट एवं कोदापारा के कैंपों का भ्रमण कर अधिकारी- कर्मचारियों के समस्याओं से रूबरू होकर उनकी समस्याओं का निराकरण किया गया। इस दौरान कोंडासावली कैम्प जाकर उसके जगरगुंडा मार्ग में निर्मित होने वाले रोड के कार्य की समीक्षा की गई। तथा कमारगुंडा पोस्ट खोलने के संबंध में आवश्यक चर्चा की गई। इसके पश्चात जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा में जिला पुलिस बल एवं सीआरपीएफ के अधिकारियों की बैठक लेकर जिले के नक्सल अभियान की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये गये। और 18 सितंबर को प्रातः डीआरजी दंतेवाड़ा के अधिकारी कर्मचारियों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं से अवगत होकर उनका निराकरण किया गया। और कार्रवाई करने हेतु निर्देशित कर अधिकारी कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया गया। इसके पश्चात विशेष पुलिस महानिदेशक महोदय व पुलिस महानिरीक्षक बस्तर जगदलपुर, उप पुलिस महानिरीक्षक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल एवं पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा द्वारा थाना बारसूर क्षेत्र के कैम्प बोदली,मालेवाही का भ्रमण कर कैम्प के अधिकारी कर्मचारियों की बैठक लेकर उनकी समस्याओं से रूबरू हुये एवं ऐसे संवेदनशील क्षेत्र में कार्य करने की सराहना करते हुये जवानों का उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही अति नक्सल संवेदनशील राज्य मार्ग पल्ली – बारसूर- नारायणपुर सड़क मार्ग को अतिशीघ्र पूर्ण करवा कर क्षेत्र में शांति बहाल एवं विकास कराने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।