November 28, 2023
Uncategorized

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी ने अर्पित किया श्रध्दा सुमन पार्टी के निर्देशानुसार सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने घरों ने मनायी जयंती

Spread the love

जिया न्यूज़:-दंतेवाड़ा,

दंतेवाड़ा:-पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा श्रध्दा सुमन अर्पित किया गया व उनके कार्यो को याद किया गया। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष चैतराम अटामी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एकात्म मानवतावाद व प्रगतिशील विचारधारा और अंत्योदय के प्रणेता रहे। अपने विचारों व कर्तव्यनिष्ठा से उन्होंने भारतीय राजनीति में अद्वितीय आदर्श स्थापित किये। उनके विचार, सिद्धांत और देश व समाज के प्रति समर्पित जीवन सदियों तक देशवासियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुये भाजपा जिलाध्यक्ष चैतराम अटामी ने गीदम स्थित अपने निवास में अपने परिवार के साथ अपने घर मे अपने मार्गदर्शक व कर्मयोगी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती मनायी। वही जिला महामंत्री संतोष गुप्ता ने अपने पुत्र के साथ अपने घर मे जयंती मनायी वही जिला महामंत्री धीरेंद्र प्रताप ने जिला कार्यालय में भाजपा जिला पदाधिकारियो के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती मनायी। वही भारतीय जनता पार्टी जिला दंतेवाड़ा के सभी जिला पदाधिकारी,सभी मंडलो में पदाधिकारियो ने व कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती को पार्टी के निर्देशानुसार अपने अपने घरों में मनाया।

Related posts

कुआकोंडा मंडल के ग्राम गडमीरी में अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने शहीद वीर नारायण जी की मनाई जयंती

jia

भाजपा महिला मोर्चा गीदम मंडल की कार्यसमिति की बैठक संपन्न,

jia

जावंगा में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर दो दिवसीय खेलकूद सम्पन्न,
आरती कोवासी विशिष्ट अतिथि के रूप में रही मौजूद

jia

Leave a Comment

error: Content is protected !!