October 5, 2023
Uncategorized

सत्ता के नशे में चूर कांग्रेसी गुंडे कहीं डॉक्टर तो कहीं पत्रकार के साथ कर रहे हैं मारपीट: चैतराम अट्टामी

Spread the love

जिया न्यूज़:-दंतेवाड़ा,

दंतेवाड़ा:-भारतीय जनता पार्टी की दंतेवाड़ा जिला अध्यक्ष चैतराम अट्टामी ने आज कांकेर के एक स्थानीय पत्रकार के साथ हुई मारपीट और दंतेवाड़ा के डॉक्टर से की गई मारपीट को लोकतंत्र में हमला बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी गुंडे सत्ता के नशे में चूर होकर लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पर भी हमला करने से नही चूक रहे हैं। विगत दिनों दंतेवाड़ा के डॉक्टर के साथ भी इसी प्रकार की शर्मनाक घटना घटित हुई थी। कांग्रेसी जिलापंचायत अध्यक्ष के ड्राइवर सत्ता नशे में चूर होकर कोरोनाकाल के विषम परिस्थिति में नाईट ड्यूटीरत डॉक्टर के साथ बेरहमी से मारपीट किया था। वहीं कांग्रेसी नेता डॉक्टर को न्याय दिलाने के बजाय उन पर दबाव डालकर मामले की लीपापोती में लग गए। आज कांग्रेसी गुंडे कांकेर में लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ माने जाने वाले पत्रकारिता पर ही हमला कर दिया इससे ज्यादा शर्मनाक बात और क्या होगी। राज्य सरकार एक ओर जहां प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की बात करती है दूसरी तरफ सरकार के इशारों पर ही उनके आकाओं के सह पर चलने वाले गुंडे-बदमाश पत्रकारों पर जानलेवा हमला करने पे आमादा हो गए हैं। इस बात से साफ जाहिर होता है कि कांग्रेस अपने गुंडों के दम पर भय का वातावरण निर्मित कर कुशासन निर्मित करने आतुर है। वह मीडिया पर हमला कर जनता की आवाज दबाना चाहती है, वहीं डॉक्टरों पर हमला कर अपना पावर दिखाने का कुप्रयास कर रही है। कांग्रेस के नेता भूल गए हैं कि आज भी देश मे लोकतंत्र है उनके इन कृत्यों का जवाब जनता देना जानती है और जल्द देने भी वाली है। कांग्रेस अपने गुंडागर्दी से बाज आये अन्यथा इसका दुष्परिणाम उसे ही भुगतना पड़ेगा।

Related posts

ग्रामीणों द्वारा सिलगेर में crpf कैम्प का विरोध प्रदर्शन है जारी
गोलीबारी में ग्रामीण नहीं बल्कि नक्सली मारे गए-पी.सुंदर राज आई.जी बस्तर,

jia

देवन ऑटो मोबाईल गीदम में पुलिस का छापा, 34 नग नकली कैस्ट्रोल इंजन आयल बरामद,
धारा 420 एवं कापी राईट अधिनियम के धारा 63 65 के तहत् अपराध दर्ज

jia

Chhttisgarh

jia

Leave a Comment

error: Content is protected !!