
जिया न्यूज़:-दंतेवाड़ा,
दंतेवाड़ा:-गीदम थाना क्षेत्र के कारली पुलिस लाइन के पास के जंगल में एक प्रधान आरक्षक ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक प्रधान आरक्षक का नाम दीनबंधु सोलंकी है, जिसने अज्ञात कारणों से खुद को गोली मार ली है। दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने घटना की पुष्टि करते हुये बताया कि खुदकुशी का कारण अभी अज्ञात है। मामले की जांच की जा रही है। मृतक आरक्षक अपने परिवार के साथ टेकनार ने रहता था। वह ड्यूटी के दौरान लंच के लिये गया हुआ था उसी दौरान उसने खुद को ही गोली मार ली।