
जिया न्यूज़:-दंतेवाड़ा/गीदम,
गीदम:-राज्य में एक दिसबंर से धान खरीदी शुरू हो चुकी है। छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार 2500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है। जिसमे 1868 रुपये प्रति क्विंटल की दर से राशि किसानों के खातों में डाल दी जा रही है। बाकी 632 रुपये की राशि शासन द्वारा किस्तो में किसानों को दी जायेगी। धान खरीदी केंद्र गीदम में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक बस्तर संभाग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर ए खान द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने कोविड नियमों का सख्ती से पालन करने एवं किसानों को धान बेचने हेतु आवश्यक सुविधा मुहैया करवाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान लेम्प्स प्रबंधक आलोक ठाकुर व लेम्प्स गीदम के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।