November 30, 2023
Uncategorized

जनता की सेवा हेतु हर परिस्थिति में ततपर पटवारीयो की जायज मांगो को पूरा करे राज्य सरकार-मुक्तिमोर्चा राजस्व पटवारी संघ के धरना को समर्थन देने पहुचा बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा-नवनीत पदौन्नति,नए उपकरण ,नक्सली भत्ता,वेतन विशगति जैसे कई वादे वर्षों से लंबित ,वादा निभाये सरकार-मुक्तिमोर्चा

Spread the love

जिया न्यूज़:-जगदलपुर,

जगदलपुर:-राजस्व पटवारी संघ छ ग के आव्हान 9 सूत्रीय मांगों को लेकर बस्तर सम्भागीय मुख्यालय जगदलपुर में हड़ताल में बैठे पटवारियों के संघ को आज बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा के सम्भागीय सयोंजक नवनीत चाँद के नेतृत्व में शहर सयोंजक श्रीमती शोभा गंगोत्री शहर पदाधिकारीयो के साथ पहुच कर उनकी 9 सूत्रीय मांगों को अपना समर्थन प्रदाय किया गया। मुक्तिमोर्चा के संभागीय सयोंजक नवनीत चाँद ने पटवारी संघ द्वारा जारी हड़ताल में रखी गई मांगो को जायज मानते हुए राज्य सरकार से तुरंत इन मांगों को पूरा करने की मांग रखते हुए कहा कि बस्तर में राजस्व विभाग का पटवारी पद बड़े सम्मान से देखा जाता है। और जनाब शब्द से सम्बोधित किया जाता है।किसी भी परिस्थितियों में हर चुनोतियो का सामना करते हुए इस पद पर कार्यकर्त हर कर्मचारी जनता की सेवा में लगा रहता है।

सरकार व जिला प्रशासन के हर योजनाओं व आदेश को जनता के बीच पहुचाने व क्रियान्वयन करवाने की जिमेदारी हर वक्त उसी के कंधे में होती है। कोरोना कॉल में भी बस्तर के हर पटवारी को जनता ने हर जिमेदारी को निभाते देखा है। पर विडम्बना है। कि राज्य में सरकार को संचालित करने वाली दोनो राष्ट्रीय पार्टियां चुनाव से पूर्व वादे करती है। पर पूरा नहीं करती है। इस बार भी वर्तमान राज्य सरकार ने वही किया है। न पटवारियों को अत्याधुनिक सुविधाए लेपटॉप ,प्रिंटर एवं स्कैनर दिए गए है। जिस से वो नामांतरण ,समय पर नही कर पा रहे है।गिरदावरी के सभी कार्य समय पर नही हो पा रहा है। जिस से जनता को हमेशा कई परेशानी का सामना करना पड़ता है। कभी -कभी तो पटवारी के बिना जानकारी के लोगो का रकबा भी बदल जा रहा है।वर्षों से कार्यरत पटवारियों की पदोन्नति भी नही हुई है। न ही वरिष्ट कर्मचारियों को पदोन्नति हेतु नई नीतियों पर भी सरकार विचार नहीं कर रही है।

नक्सल प्रभावित इलाकों में सेवा दे रहे पटवारियों को अन्य विभागों की तरह विशेष भत्ता भी नही दिया जा रहा है वेतन विसंगति ,मंहगाई भत्ता जैसी कई मांगे है। जो सरकार ने चुनाव से पूर्व वादे किए थे। जो सरकार के दो वर्ष बीत जाने के बाद भी पूरे नही किये गए है। हमारी मांग है। कि सरकार अपना किया हुआ वादा पूरा करे व इस हड़ताल से जो जनता को परेशानी उठानी पड़ रही है। वो खत्म हो ,बस्तर के जनप्रतिनिधियों से मुक्तिमोर्चा अपील करता है। कि पटवारी संघ की जायज मांगो पर बात चीत करने हेतु सरकार पर दबाव बनवाये वह समस्या का समाधान करवाये ताकि आम जनता को हो रही परेशानी खत्म हो सके।इस कार्यक्रम में मुक्तिमोर्चा के शहर सयोजक शोभा गंगोत्री,उपाध्यक्ष शलेन्द्र वर्मा,महामंत्री सुनीत दास, कोषाध्यक्ष अंकिता गरुदत्ता, आदि व पटवारी संघ के सदस्य उपस्थित थे।

Related posts

तेलंगाना राज्य में चीता के खाल के साथ ६ लोग गिरफ्तार

jia

Chhttisgarh

jia

कोरोना को हल्के में लेना पड़ सकता है भारी,मास्क और वैक्सीन जरूर लगाएं -ओजस्वी भीमामंडावी

jia

Leave a Comment

error: Content is protected !!