
जिया न्यूज़:-दंतेवाड़ा,
दंतेवाड़ा:-भारतीय जनता पार्टी जिला दंतेवाड़ा के किरंदुल मण्डल में अखिल भारतीय मण्डल प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण का शुभारम्भ वन्दे मातरम, वर्ग गीत, और भारत माता की जय व भारतीय जनता पार्टी जिन्दाबाद के उधबोधन के नारों से शुरू हुआ।

इस प्रशिक्षण शिविर में विषयवक्ताओं द्वारा कार्यकताओं को पार्टी की कार्यशैली, पार्टी की पद्धति व पार्टी द्वारा किया गया विकास कार्यो की जानकारी दी गई। वही किरंदुल एवं बचेली के 129 कांग्रेस और सीपीआई के कार्यकर्ताओ ने भाजपा किरंदुल मंडल उपाध्यक्ष रणवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा जिलाअध्यक्ष चैतराम अटामी, वरिष्ठ भाजपा नेता रामबाबू गौतम एवं जिला महामंत्री संतोष गुप्ता की मौजुदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने नये कार्यकर्ताओ के साथ हर मोर्चे पर मजबूती से खड़ा रहकर हमेशा साथ रहने का विश्वास दिलाया। इस कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष चैतराम अटामी, जिला महामंत्री संतोष गुप्ता, रामबाबू गौतम, नारायण शर्मा , पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षा कमला नाग, नन्दलाल मुडामि , प्रदेश प्रतिनिधि ओजस्वी मंडावी, रामकृष्ण रेड्डी, जसबीर नेगी, राजू छालीवाल , मंजू छालिवाल, संजीव दास, मीरा तिवारी, कृष्णकांत शिवहरे, शेख मुर्शिद, रणवीर सिंह चौहान, कामो कुंजाम, सुमित सरकार, राजेश सिन्हा , किरंदुल मंडल अध्यक्ष सिंहासन गुप्ता, विजय सोरी, अमरीक सिंह, रिंकू राजवंशी, शालिनी देवी, ज्योत्सना, राहुल असरानी एवं अन्य वरिष्ठ एवं कनिष्ट कार्यकर्ता मौजूद रहे।