October 5, 2023
Uncategorized

भाजपा दंतेवाड़ा का सभी मंडलो में पूर्ण हुआ प्रशिक्षण

Spread the love

जिया न्यूज़:-दंतेवाड़ा,

दंतेवाड़ा:-प्रदेश संगठन के निर्देश पर अखिल भारतीय मंडल प्रशिक्षण अभियान के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष चैतराम अटामी जी के नेतृत्व में दंतेवाड़ा के सभी मंडलो में सफलतापूर्वक अखिल भारतीय मंडल प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ | इसी तरह दंतेवाड़ा जिला के सातों मंडल दंतेवाड़ा , गीदम ,बारसूर , कुआकोंडा , कटेकल्याण ,किरंदुल एवं बचेली में सफलतापूर्वक प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ | जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा मंडल में प्रशिक्षण शिविर में अति उत्सकता देखने को मिली जहा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए |
भाजपा जिलाध्यक्ष चैतराम अटामी जी ने स्वयं ही सभी मंडलो में जाकर मंडल अध्यक्ष के साथ प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाया |
भाजपा जिलाध्यक्ष चैतराम अटामी जी ने बताया की प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओ में नयी ऊर्जा का संचार हुआ है , निश्चित ही 2023 में होने वाली आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को इसका फायदा मिलेगा | जिले के घोर नक्सल प्रभावित मंडल कटेकल्याण में अखिल भारतीय मंडल प्रशिक्षण का समापन हुआ जहा कटेकल्याण मंडल के सरपंच , जनपद अध्यक्ष समेत सभी कार्यकर्ताओ ने सक्रीय रूप से कार्यक्रम में हीस्सा लिया |
भाजपा जिलाध्यक्ष ने सभी वक्ताओं , मंडल अध्यक्ष , भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधि , बूथ अध्यक्ष समेत जिले एवं मंडल के सभी कार्यकर्ताओ को सफल आयोजन की बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया |

Related posts

पशु वैज्ञानिक हितेश व डॉ.नीता मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में पशुपालन के क्षेत्र में नये आयाम स्थापित कर रही हैं पशुसखियां

jia

जीवनदीप समिति के कर्मी फिर आंदोलनरत,सरकार से उम्मीद

jia

Chhttisgarh

jia

Leave a Comment

error: Content is protected !!