
जिया न्यूज़:-दंतेवाड़ा,
दंतेवाड़ा:-भाजपा जिला दंतेवाड़ा के ई बुक का विमोचन माननीय केंद्रीय इस्पात मंत्री भारत सरकार श्री फग्गन सिंह कुलस्ते जी के द्वारा माननीय कांकेर सांसद श्री मोहन मंडावी जी, प्रदेश प्रवक्ता श्री केदार कश्यप जी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री चैतराम अटामी जी की मौजूदगी में किया गया | भारतीय जनता पार्टी दंतेवाड़ा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ द्वारा कोरोना काल मे जो जन सेवा कार्य किया गया था उसकी संक्षिप्त जानकारी ईबुक में सम्मिलित की गई है | राष्ट्रिय अध्यक्ष जे पि नड्डा जी के निर्देश पर पूरे राष्ट्रिय स्तर पर ई बुक का प्रकाशन किया गया है | इसी के चलते दंतेवाड़ा जिले में भी इ बुक का प्रकाशन हुआ है जिसमे जिले के सातों मंडल दंतेवाड़ा , कटेकल्याण , बचेली ,किरंदुल ,गीदम , कुआकोंडा एवं बारसूर में किये गए सेवा कार्य का संक्षिप्त विवरण है | भाजपा जिलाध्यक्ष श्री चैतराम अटामी जी ने बताया की यह बुक हमारे आने वाले समय के लिए बनाया गया है | भारतीय जनता पार्टी राजनीती के साथ साथ सेवा कार्य में भी अपनी अग्रणी भूमिका रखती है , यह बात आने वाले समय में ये ईबुक सभी को बताएगा | राष्ट्र निर्माण हमारी पहली प्राथमिकता है और इसके साथ साथ सेवा का भाव हमारे नेता एवं कार्यकर्ताओ में कूट कूट कर भरा होता है | इस वैश्रिक महामारी कोरोना के समय में हमारे जिले के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने सेवा कार्य हेतु बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और सहायता प्रदान की चाहे वो सूखा राशन बाटना हो , मास्क का वितरण हो या प्रवाशी मजदूरों के लिए जगह जगह भोजन की व्यवस्था करना और पानी की व्यवस्था हो | में हमारे सहयोगी कार्यकर्ता बंधुओ के इस सेवा कार्य को बारंबार नमन करता हु जिन्होंने ऐसे कठिन परिस्थिति में भी सेवा भाव से आगे आ कर काम किया | हमारे कुछ कार्यकर्ता आर्थिक रूप से कमजोर होने के बाद भी प्रवासी लोगो के सहयोग में लगातार काम करते रहे है | इन सभी के साथ साथ कोरोना वारियर्स जैसे डॉक्टर्स , स्वास्थ्य कर्मचारी , पुलिस ,सुरक्षा कर्मचारी एवं सफाई कर्मचारि , प्रेस और मीडिया का भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मान समय समय पर करते हुए हौसला बढ़ाते रहे है | हम सबके लिए बड़ा हर्ष का विषय है की ईबुक का विमोचन हुआ इसके लिए में हमारे जिले के महामंत्री श्री संतोष गुप्ता जी साथ ही सभी मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ को ह्रदय से धन्यवाद् ज्ञापित करता हु जिन्होंने विपरीत परिस्थिति में संसाधनों के आभाव में अपनी पूरी शक्ति लगाकर ईबुक के प्रकाशन में अहम् भूमिका निभाई है |
जिले के महामंत्री श्री संतोष गुप्ता जी ने कहा की आने वाले समय में यही बुक हमारे तथा भारतीय जनता पार्टी के इतिहास बताने का काम करेगी और साथ ही नवयुवको को काम करने के लिए ये बुक मार्ग प्रशस्त करेगी |