
जिया न्यूज़:-दंतेवाड़ा,
दंतेवाड़ा:-भाजपा जिला कार्यालय दंतेवाड़ा में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय श्री अटल जी की जन्मजयंती को सुशाशन दिवस के रूप में मनाई गई | कार्यक्रम की शुरुवात भाजपा जिलाध्यक्ष श्री चैतराम अटामी जी के द्वारा स्व अटल जी के छायाचित्र का माल्यार्पण के साथ दीप प्रज्वलित कर किया गया तत्पश्चात भाजपा जिलाध्यक्ष श्री चैतराम अटामी जी ने श्री अटल जी की रचनाओं के साथ जीवनशैली पर प्रकाश डाला |

इसके पश्चात समस्त कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियों की मौजूदगी में देश भर के किसान जन चौपाल जिसमे वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिये कार्यक्रम सुबह 11 बजे से 12 बजे तक प्रधानमंत्री मोदी जी के ऊदभोदन को सभी सदस्यों समेत मौजूद आस पास के किसानो ने बड़ी उत्सुकता के साथ देखा और सुना |

इस कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चैतराम अटामी , जिला महामंत्री श्री संतोष गुप्ता , धीरेन्द्र प्रताप सिंह , जिला उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा ,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अभिलाष तिवारी जी , मंडल अध्यक्ष श्री श्रवण कड़ती जी , जनपद अध्यक्ष सुनीता भास्कर जी , जनपद उपाध्यक्ष श्री जयदयाल नागेश जी , लक्ष्मी यादव , कुंती झरना ,भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य राहुल असरानी , पार्षद सागर खिलावन , अनूप यादव , पवन कर्मा एवं सभी वरिष्ठ एवं कनिष्ट कार्यकर्ता मौजूद थे |