December 4, 2023
Uncategorized

भाजपा महिला मोर्चा आयीं पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक संघ के समर्थन में

Spread the love

जिया न्यूज़:-दंतेवाड़ा,

दन्तेवाड़ा भाजपा महिला मोर्चा आज पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायकों के समर्थन में धरना स्थल पहुंची। हड़ताली कर्मचारियों के साथ धरने पर बैठ उनके समर्थन में नारे लगाए। इस दौरान भाजपा नेत्री जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता भास्कर ने कहा कि पंचायतों के सचिव और रोजगार सहायकों के हड़ताल में चले जाने से जनपद क्षेत्र के पंचायतों का काम ठप पड़ गया है। राज्य की कांग्रेस सरकार के अड़ियल रवैये के चलते ग्रामीण परेशान हो रहे हैं। उन्होंने भूपेश सरकार से निवेदन किया है कि सचिवों और रोजगार सहायकों से की गई वादे पूरे कर उनकी मांगों को तत्काल प्रभाव से पूरी करे।वहीं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती ओजस्वी भीमा मंडावी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि दन्तेवाड़ा उपचुनाव के दौरान कॉग्रेस के पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने सचिवों से जो वादा किया था उसे पूरा करने अपनी सरकार से चर्चा क्यों नही करते।

उन्होंने कहा कि उपचुनाव को ज्यादा दिन नही बीते हैं हमे पता चला था कि चुनाव जीतने के लिए पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने सरपंच सचिवों, अनियमित कर्मचारियों और समाज प्रमुखों से क्या क्या वादे किए थे। अब उन्हें पूरा करने की पारी आई तो मौन क्यों हैं। पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम को चाहिए कि अपने मुख्यमंत्री से कहकर सचिवों और रोजगार सहायकों के पद को शासकीय करण कर अपना वादा निभाएं। हम हर परिस्थिति में सचिवों, रोजगार सहायकों के साथ हैं। धरना स्थल में पूर्व जिला पंचायत अध्य्क्ष कमला विनय नाग ने सचिवों को बताया कि कांग्रेस के सत्ता में आते ही अतिथि शिक्षकों और संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ भी ऐसा ही धोखा किया गया था। लेकिन मेरा कार्यकाल समाप्त नही हुआ था। कांग्रेस के नुमाइंदे जिला अधिकारी उन कर्मचारियों का आवेदन तक स्वीकार करने से इनकार कर देते थे। उन्होंने बताया कि किस तरह से वे उनका आवेदन स्वयं राज्यपाल तक सौंप कर उनका वेतन आहरण करवाया था। कमल विनय नाग, नगर पालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता अन्य सभी ने सचिवों और रोजगार सहायकों से आन्दोलन में समर्थन देते हुए सफलता की शुभकामनाएँ दी। इस दौरान पूर्व जनपद अध्यक्ष उर्मिला तामो, पार्षद सुमन ठाकुर, आराधना मरकाम, किरण भदौरिया, शिला साहू, फातिमा बेगम , राधा भास्कर सहित भाजपा नेत्री उपस्थित थे।

Related posts

jia

कंडम एम्बुलेंस की कटिंग के दौरान लगी आग, महारानी अस्पताल में हुआ हादसा
7 के लगभग कंडम एम्बुलेंस में आग लगने की सूचना है, जानकारी जुटा रहे अधिकारी

jia

मेकाज के चिकित्सकों ने टेम्पररी पेसमेकर लगा बचाई मरीज की जान

jia

Leave a Comment

error: Content is protected !!