
जिया न्यूज़:-किरंदुल से रवि दुर्गा की रिपोर्ट
किरंदुल:-भाजपा प्रदेश संगठन ने पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए किरंदुल निवासी शेख नजमुल हक को अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष का यह पद सौंपा है. इतना ही नहीं प्रदेश के भाजपा संगठन ने राज्य के विभिन्न प्रमुख पदों पर दंतेवाड़ा के जनप्रतिनिधियों को प्रतिनिधित्व की जिम्मेदारी दी है.

भाजपा जिला कार्यालय मे पार्टी जिला अध्यक्ष चैतराम अटामी ने नवनियुक्त प्रदेश और जिला पदाधिकारियों का सम्मान करते हुए सभी को बधाई दी. सम्मान समारोह के बाद नव नियुक्त अल्पसंख्यक के जिलाध्यक्ष नजमुल हक ने प्रदेश महामंत्री अनु.जनजाति नंदलाल मुड़ामी, ओजस्वी भीमा मंडावी एवं अन्य पदाधिकारियों के प्रशंसक तथा भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता विशाल रैली की शक्ल में माँईजी के दर्शन करने मंदिर पहुंचे. जहां मां दंतेश्वरी के समक्ष माथा टेक कुशल नेतृत्व का आशीर्वाद मांगा.