
जिया न्यूज़:-मुनेश सिंह लखीमपुर खीरी,
जनपद खीरी के निघासन विधायक के वाहन पर शनिवार शाम नैमिषारण्य में पथराव हुआ। जानलेवा हमले में वे परिवार सहित बाल बाल बचे। पुलिस ने विवाद के बाद नैमिषारण्य के दस लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी का कहना है कि विधायक अपने परिवार के साथ नैमिष दर्शन करने आए थे, यहां उनके पिता द्वारा स्थापित ट्रस्ट की जमीन पर कमरे बने हैं। भूमि पर कुछ लोगों जबरन सामान रख दिया था, इसी को लेकर हुए विरोध में आरोपियों हमला किया। विधायक के सुरक्षाकर्मी की तहरीर पर केस दर्ज करते हुए दस लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
निघासन विधायक शशांक वर्मा अपने परिवार के साथ शनिवार शाम नैमिषारण्य आए थे। नैमिषारण्य में श्री वर्मा के पिता द्वारा स्थापित लोक कल्याण ट्रस्ट की इमारत बनी है। बताते हैं कि कमरे के करीब कुछ लोगों ने सामान रख दिया। विधायक रात करीब आठ बजे अपने परिवार के साथ लौटे तो कमरों के बाहर सड़क तक सामान देखा। आरोप है कि विधायक द्वारा विरोध करते ही काफी संख्या में लोग जमा हो गए, इसमें महिलाएं भी शामिल थीं।
सभी ने मिलकर पथराव कर दिया। किसी तरह विधायक के सुरक्षाकर्मी ने स्थितियों को संभाला। बढ़ते बवाल की सूचना मिलने पर एएसपी एनपी सिंह, सीओ मिश्रिख एमपी सिंह आसपास थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और धरपकड़ की। एएसपी ने बताया कि विधायक केसुरक्षाकर्मी की तहरीर पर जानलेवा हमले के आरोप में केस दर्ज किया गया है। नैमिषारण्य निवासी रामऔतार सहित दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की तलाश हो रही है। फिलहाल स्थितियां सामान्य हैं।