
जिया न्यूज़:-दंतेवाड़ा/गीदम,
गीदम:-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद जी के वचन नर सेवा नारायण सेवा को चरितार्थ करते हुये नगर के बस स्टैंड के यात्री प्रतीक्षालय में नेकी की दीवार की शुरुआत की।विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने लोगो से अपील की कि जो चीज भी आप के पास अधिक है,यहां छोड़ जाये। और जिस चीज की आपको जरूरत है,वो यहां से लेकर जाये। साथ ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गीदम नगर इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी जी बताये मार्गो का अनुसरण करते हुये कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंद लोगो को वस्त्र का वितरित किया गया।

वही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दंतेवाड़ा इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में स्वामी जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर संगोष्ठी किया गया जिसमें वक्ता एवं दंतेवाड़ा इकाई के कार्यकर्ता मौजूद रहे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद पूरे विश्व के लिये प्रेरणा का स्त्रोत है उन्होंने लोगो हमेशा आपसी भाई चारे की भावना की भावना के साथ रहने का आग्रह किया।

उन्होंने लोगो को एक दूसरे की मदद करने का रास्ता दिखाया। इन सभी कार्यक्रमों में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेन्द्र सिंह ठाकुर, गीदम नगर मंत्री विनायक देवांगन, नगर सह मंत्री युवराज पुजारी, सागर देवांगन, हरीश देवांगन, नवीन उइके, सुनील कश्यप, आकाश यादव, नैतिक यादव, संजय वेक, अहमद खान, सौरभ जायसवाल, जिला संयोजक राजेन्द्र कश्यप, पूर्व विभाग सह संयोजक भूपेंद्र निर्मलकर, पूर्व जिला संयोजक गणेश राम यादव, नगर मंत्री अनिल नाग, नीतीश नवीन, योगेश सिंह, अंशु, दूरभाषा, सुभम मिश्रा, नागेश मरकाम, सत्यवती, राम मांडवी, साहिल पोयम, आजाद पोयम, व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।