जिया न्यूज़:-दंतेवाड़ा,
दंतेवाड़ा:-भूपेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ ढाई साल का हिसाब दो #भूपेशबघेलजवाब_दो के तहत ढाई साल के असफल व वादा खिलाफी पर कार्यक्रम रखा गया था।
प्रदेश की भूपेश सरकार को आने वाले विधानसभा चुनाव में सत्ता से उखाड़ फेंककर सबक सिखाने का संकल्प लिया। महिला मोर्चा दन्तेवाड़ा जिला अध्यक्ष ओजस्वी भीमा मंडावी के नेतृत्व में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कमला विनय नाग , पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सरिता उइके, महिला मोर्चा जिला महामंत्री द्वय श्रीमती ममता गुप्ता, श्रीमती पायल गुप्ता, जनपद अध्यक्ष दन्तेवाड़ा श्रीमती सुनीता भास्कर, मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा दन्तेवाड़ा विमला नाग, शालिनी कर्मा, श्रीमती सुमन ठाकुर, अल्पसंख्यक मोर्चा उपाध्यक्ष कुंती झरना, श्रीमती दन्तेश्वरी सोरीआदि सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता एवंम क्षेत्र वासी उपस्थित थे।