जिया न्यूज:-दंतेवाड़ा,

दंतेवाड़ा :-भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने आज बस स्टैंड चौक पर आबकारी मंत्री कवासी लखमा का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। ज्ञात हो कि पिछले दिनों जिले के विकास कार्यों की समीक्षा करने संचार मंत्री श्री देवूसिंह चौहान दन्तेवाड़ा प्रवास पर थे। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के कई शासकीय कार्यों की समीक्षा की एवं सराहना भी किया था। केंद्रीय मंत्रियों के दौरा को जोड़ते हुए आबकारी एवं जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा द्वारा प्रेस बाइट के दौरान देश के प्रधान मंत्री के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किया गया जिसे भाजपाइयों ने देश का अपमान बताया। इसी बात से खफा होकर भाजपाइयों ने अनुसूचित जनजाति मोर्चा के तत्वाधान में मंत्री कवासी लखमा का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नंदलाल मुडामी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधान मंत्री जी के लिए ऐसे शब्दों का उपयोग करना माननीय मंत्री जी को शोभा नही देता। उन्होंने कहा कि इन शब्दों का उपयोग मंत्री जी के ओछी मानसिकता को प्रदर्शित करता है। भारतीय जनता पार्टी मंत्री कवासी लखमा के इन शब्दों का घोर निंदा करती है और इतने बड़े ओहदे पे रहते हुए ऐसी ओछीशब्दों के उपयोग के लिए उनसे स्तीफे की मांग करती है।
इस दौरान चैतराम आटामी जिला अध्यक्ष भाजपा दंतेवाड़ा ,
संतोष गुप्ता भाजपा महामंत्री दंतेवाड़ा, धीरेंद्र प्रताप भाजपा महामंत्री दंतेवाड़ा,
नंदलाल मुड़ामी अजजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री,मुन्ना मरकाम अजजा जिला अध्यक्ष दंतेवाड़ा,
मुकेश शर्मा उपाध्यक्ष भाजपा ,कुणाल ठाकुर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष ,किलेंद्र ठाकुर पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष, पायल गुप्ता नगर पंचायत अध्यक्ष दंतेवाड़ा, जनपद अध्यक्ष सुनीता भास्कर दंतेवाड़ा, उर्मिला तामो, महामंत्री अजजा पिसे वेट्टी , कुंती झरना ,सुमन ठाकुर,लता मरकाम,मासा लेखाम,हरीश मरकाम,राजतिलक, बिरजेश राणा,वेणु शंकर, रतिराम,बुधराम,सुधराम,दुर्गेस, पीसो,हितवारी, एवम अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।