जिया न्यूज:-जगदलपुर,

जगदलपुर:-सुकमा जिले में रहने वाला बसपन का प्यार फेम सहदेव दिरदो मंगलवार की शाम सड़क हादसे में घायल हो गया, सहदेव दिरदो को सिर में गंभीर चोट आई है। सहदेव को जगदलपुर रेफर करने की बात भी सामने आई है, घटना की जानकारी लगते ही सुकमा एसपी सुनील शर्मा जिला अस्पताल पहुँचकर सहदेव का हाल-चाल की जानकारी लेते हुए डॉक्टरों से की काफी देर तक चर्चा भी की, वही सहदेव के स्वास्थ्य को लेकर सुकमा एसपी के निर्देश पर एएसपी द्वारा जगदलपुर में न्यूरोलॉजिस्ट से की बात की जा रही है, वही कलेक्टर विनीत नंदनवार भी घटना की जानकारी लगते ही जिला अस्पताल पहुँचकर डॉक्टरों से सहदेव के स्वास्थ्य को लेकर चर्चा की,
सुकमा जिले के नक्सली क्षेत्र में रहने वाला सहदेव दिरदो बहुत ही गरीब परिवार में पैदा हुआ। जहाँ घर मे फोन और टीवी भी नहीं था। दूसरे की फोन में गाना सुनकर सहदेव दरदो ने यह गाना सुना। सहदेव के गाने से बॉलीवुड के रैपर बादशाह इतना प्रभावित हुए की उन्होंने सहदेव के घर फ़ोन किया और सहदेव से वीडियो कॉल पर बात की और गाना गाने के लिए बुलाया।
बादशाह ने सहदेव का पूरा खर्चा उठाया। सहदेव बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे गाने से रातों रात स्टार बन गए, वही सहदेव के घायल होने के बारे में पुलिस ने बताया कि सहदेव अपने 2 अन्य दोस्तो के साथ घूमने के लिए स्कूटी में निकला, जहां अचानक शबरी नगर के पास अचानक स्कूटी स्लिप होने के कारण उसके सिर में गंभीर चोट आई, जहां 4 टाँका लगाया गया है,