जिया न्यूज़:-दंतेवाड़ा,
दंतेवाड़ा:-भाजपा दंतेवाड़ा मंडल कार्यसमिति की बैठक भाजपा जिला कार्यालय दंतेवाड़ा में संपन्न हुई | इस बैठक में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ को आगामी प्रदेश द्वारा निर्देशित तय किये गये कार्यक्रमो के बारे में संक्षिप्त जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष श्री चैतराम अटामी जी के द्वारा दी गई | भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ इस बैठक में अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला दंतेवाड़ा के प्रभारी श्री नंदकिशोर राणा जी विशेष तौर पर मौजूद थे उन्होंने भी कार्यकर्ताओ को मार्गदर्शन दिया और साथ साथ नवनियुक्त सभी मोर्चा प्रकोष्ट के पदाधिकारियों को शुभकामनाये दिया तथा मोर्चा द्वारा आगामी रणनीति एवं कार्यक्रमों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की |

भाजपा दंतेवाड़ा मंडल के प्रभारी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष श्री अभिमन्यु सोनी जी द्वारा भी कार्यकर्ताओ एवं मंडल पदाधिवारियो को सक्रियता के साथ बूथ स्तर तक पहुंच कर काम करने हेतु कहा गया |

अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाअध्यक्ष श्री मुन्नालाल मरकाम ने भी कहा की हमको झूट बोल कर सत्ता में आये प्रदेश सरकार की नाकामियों के साथ साथ जिले में हो रहे भ्रस्टाचार और अपराध के बारे में इसकी जानकारी जन जन तक पहुचानी होगी | इस कार्यक्रम में विशेष रूप से चैतराम अटामी ,अभिमन्यु सोनी ,कमला विनय नाग ,धीरेन्द्र प्रताप सिंह ,नंदकिशोर राणा , ओजस्वी मंडावी ,सुनीता भास्कर मुन्नालाल मरकाम ,सत्यनारायण महापात्र , श्रवण कड़ती ,पायल गुप्ता ,रामु नेताम ,बैसू मंडावी , जयदयाल नागेश,कुणाल ठाकुर ,उरदो ठाकुर ,कामो कुंजाम ,रुपण मंडल , लक्ष्मी यादव ,कीर्ति ठाकुर ,पंकज शर्मा ,चन्दन ध्रुव के साथ साथ भाजपा दंतेवाड़ा जिला एवं मंडल के सभी कार्यकर्तागण मौजूद थे |