November 28, 2023
Uncategorized

भाजपा पदाधिकारियों ने 1 सप्ताह से आंदोलनरत मनरेगा कर्मीयों की दांडी यात्रा का गीदम में स्वागत कर बढ़ाया हौसला

Spread the love

जिया न्यूज:-दंतेवाड़ा/गीदम,

गीदम:-1 सप्ताह से आंदोलनरत मनरेगा कर्मी मंगलवार की सुबह देवी दर्शन कर करीब 400 किलोमीटर की दांडी यात्रा शुरू की | इस यात्रा में जिले के सीमा तक साथ देने भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों ने भी हिस्सा लिया |कर्मचारियों के इस दांडी पदयात्रा में छत्तीसगढ़ के समस्त अनियमित मनरेगा कर्मचारी संघ के सदस्य पदाधिकारी दंतेवाड़ा पहुंचे और दंतेवाड़ा से अनियमित कर्मचारियों के रथ के साथ महात्मा गांधी के अहिंसा के मार्ग को अपनाते हुए रायपुर तक की पदयात्रा शुरू की | जब यह पदयात्रा गीदम पहुंची तो भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने हारम चौक से यात्रा में शामिल होकर पुराना नाका पारा स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण पहुंचे | भारतीय जनता पार्टी द्वारा पदयात्रा पर दंतेवाड़ा से भीषण गर्मी में गीदम तक पहुंचे कर्मचारियों के लिए नाश्ते एवं ठंडे पानी तथा टेंट लगाकर विश्राम करने की व्यवस्था की गई थी | भाजपा पदाधिकारियों ने अनियमित मनरेगा पद यात्रियों का हौसला बढ़ाया और कहा कि बहुत ही शुभ दिन मंगलवार पर आप अपनी इस यात्रा के लिए प्रस्थान कर रहे हैं और इस मंदिर प्रांगण में आप सभी हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त कर आप आगे की यात्रा के लिए प्रस्थान करेंगे जिससे जरूर आप अपने प्रयास पर इस गूंगी बहरी सरकार का ध्यानाकर्षण करने में सफल होंगे | भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री संतोष गुप्ता द्वारा दंतेवाड़ा से गीदम पहुंचे अनियमित मनरेगा कर्मियों के लिए पोहा, जलेबी एवं ठंडे पानी की व्यवस्था स्वयं की गई थी | भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पद यात्रियों का सेवा भाव से हौसला बढ़ाया एवं सभी ने कहा कि वह उनके इस दृढ़ संकल्प भरे हक की लड़ाई में साथ हैं और आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी इस गूंगी बहरी सरकार को अगर इसके बाद भी अपनी गहरी निद्रा से नहीं जागती है तो उग्र आंदोलन करने हेतु बाध्य होगी, इस दौरान भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष चैतराम अटामी,जिला महामंत्री संतोष गुप्ता, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नवीन विश्वकर्मा,पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीष सुराना,जनपद अध्यक्ष अंति वेक, मण्डल अध्यक्ष श्याम सिंह, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री ओम सोनी,पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल जॉर्ज, महामंत्री श्रीकांत राव, पार्षद अवधेश शिवहरे,खिलावन सागर, महिला मोर्चा जिला महामंत्री ममता गुप्ता, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष, महामंत्री दिनेश कौशल, राजेंद्र स्वाई,विष्णु शिवहरे, सुधीर नाग,बलदेव, जीडी मानिकपुरी, कुंदन शर्मा एवं समस्त कार्यकरतागण शामिल थे |

Related posts

नियमों का उल्लंघन करने पर एक क्रेशर प्लांट को किया गया सील और चार को मिली नोटिस
गौण खनिजों के अवैध परिवहन के मामले में दस वाहन जब्त

jia

Chhttisgarh

jia

खंडहर होते सरकारी भवनों में रहते हैं कर्मी, अनेक बार आवेदन के बाद भी सुनवाई नहीं
यहां जान हथेली पर रखकर रहने को विवश हैं लोग

jia

Leave a Comment

error: Content is protected !!