जिया न्यूज़:-दंतेवाड़ा,
दंतेवाड़ा:-पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे कार्यक्रम सेवा और समर्पण अभियान के अंतर्गत आज भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष के निर्देशानुसार भाजपा महिला मोर्चा दन्तेवाड़ा द्वारा शीतला माता मंदिर परिसर दन्तेवाड़ा में सफाई कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री चैतराम अटामी , महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमति ओजस्वी भीमा मंडावी, पूर्व जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सोनी, जिला महामंत्री श्री धीरेन्द्र प्रताप सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती सुमन प्रभा यादव, महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती पायल गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा लक्ष्मी यादव,मण्डल अध्यक्ष श्री श्रवण कड़ती, मण्डल महामंत्री रामू नेताम ,अजा मोर्चा महामंत्री श्रीमती लता मरकाम,मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती विमला नाग, पार्षद सुमन ठाकुर ,जिला भाजपा पदाधिकारी , समस्त मोर्चाओ के पदाधिकारी, प्रकोष्ठों के संयोजक-सहसंयोजक, जनप्रतिनिधिगण, समस्त वरिष्ठ सदस्य, कनिष्ठ कार्यकर्ताबंधुगण सभी उपस्थित रहे।