जिया न्यूज़:-दंतेवाड़ा/गीदम,
गीदम:-पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा के विरोध में व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के आह्वान पर आज दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक देश के करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक साथ धरने पर बैठ कर इसका विरोध किया। इसी कड़ी में नगर में भाजपा जिला अध्यक्ष चैतराम अटामी व अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने घरों के बाहर हाथों में तख्तियों में नारो को लिखकर तृणमूल कांग्रेस के गुंडागर्दी का कड़ा प्रतिकार किया। और पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा का विरोध किया और राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग व कोरोना गाइडलाइन का पालन किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष व भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि जीत के नशे में तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने दर्जनों कार्यकर्ताओं को मौत के घाट उतार दिया। कार्यकर्ताओं को मारने वालो व कार्यालयों में आग लगाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवायी होनी चाहिये। और पश्चिम बंगाल में तत्काल राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिये। उन्होंने कहा कि सभी विपक्ष के नेता बंगाल की घटना पर मौन क्यो है क्या पश्चिम बंगाल में मॉब लिंचिंग नही हो रही है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी व तृणमूल कांग्रेस मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाये। इस दौरान जिला महामंत्री संतोष गुप्ता , जिला मीडिया प्रभारी राहुल असरानी, युवा मोर्चा महामंत्री कृष्णकांत शिवहरे , आईटी सेल संयोजक उरदो ठाकुर , आईटी सेल मंडल संयोजक राजेंद्र स्वाई एवं सुधीर नाग उपस्थित रहे।