बाइक चोरी के मामले में एक युवक समेत एक महिला हुई गिरफ्तार
चोरी की दोनों बाइक बरामद ,
दिनेश गुप्ता दंतेवाड़ा


दंतेवाड़ा:जिला के बारसूर थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुए बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने एक युवक के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है।मिली जानकारी के अनुसार बीते बुधवार को प्रार्थी उमेश कुमार नेगी ने बारसूर थाने में उसके घर से दो बाइक चोरी हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया था। जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के दिशा – निर्देश पर बारसूर थाना प्रभारी ने एक टीम का गठन करते हुए जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि बारसूर निवासी सुकमती नाग का सम्बंध कुछ शरारती तत्वों के लड़कों के साथ है। जो बाइक चोरी के मामलों में पहले से लिप्त रहे है। इसके बाद पुलिस ने साइबर सेल की मदद से महिला के फ़ोन को सर्विलेंस में डालकर जानकारी हांसिल की। पुख्ता सबूत मिलने के बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला की निशानदेही पर पुलिस ने बीजापुर के बांगापाल निवासी सतीश नाग को धर दबोचा। कड़ी पूछताछ में दोनों ही आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी युवक के कब्जे से एक हीरो होंडा स्प्लेंडर सीजी 18 एन 1251 और एक हीरो आई स्मार्ट सीजी 18 के 4426 बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।उपरोक्त आरोपियों की गिरफ्तारी एवम मोटरसाइकिल बरामदी में थाना बारसूर के थाना प्रभारी निरीक्षक सोनसिंह सोरी,उनि अहमद रिजवान, सुनील जैन,मप्रआर सरस्वती सेठिया, आरक्षक सोमन मरकाम, संजय पुजारी, सत्यवान राही,सहायक आरक्षक अमित पुजारी, धनाराम यादव,अरविंद नेगी एवम तकनीकी शाखा दंतेवाड़ा के उप निरीक्षक राजेश कुमार का सराहनीय योगदान रहा।