लॉक डाउन बढ़ने के बाद पुलिस दिखा रही सख्ती
जिले की सीमाओं को तीन दिन के लिये सील करने के आदेश का कड़ाई से हो रहा पालन


दिनेश गुप्ता:-दंतेवाड़ा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में 3 मई तक लॉक डाउन बढ़ाये जाने की घोषणा की है। और एक हफ्ते तक इसके पालन में सख्ती बरतने के भी संकेत दिये हैं। पीएम के संदेश के बाद नगर में पुलिस ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। बेरिकेट्स बढ़ा दिये गये हैं। लोगों को घरों में ही रहने की अपील की जा रही है। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में बताया कि 20 अप्रैल के बाद कुछ क्षेत्रों में लोग डाउन में छूट दी जायेगी। जहां कोरोना वायरस के केस नहीं मिले हैं । पर यह छूट सशर्त होगी। यह छूट उन जिलों के लिये होगी जिन जिलों में अभी तक कोई भी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला है। कल कलेक्टर महोदय ने आदेश निकाल कर जिले की सीमाओं को तीन दिन के लिये सील करने का निर्देश दिया है। जिले में कोई भी बाहरी व्यक्ति का आना प्रतिबंधित हैं साथ ही जिले का कोई भी व्यक्ति बाहर नही जा सकता हैं।इस आदेश के मिलने के बाद भी पुलिस ने भी थोड़ी सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। और नगर में छोटी-छोटी गलियों को भी बैरिकेटस लगाकर बंद कर दिया गया है। बेवजह घूमने वालों पर सख्ती बरती जा रही है। लोगों को मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग के पालन करने की समझाइश दी जा रही है। निर्देशों का पालन नहीं करने पर वैधानिक कार्यवाही करने की चेतावनी भी लोगों को दी जा रही है। चार पहिया वाहनों में दो व्यक्ति और दोपहिया वाहनों में एक से अधिक व्यक्ति के आने जाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। अनावश्यक घूमने वाले लोगों पर कार्यवाही की जाने की हिदायत दी पुलिस द्वारा दी जा रही है।