नगर के घुमन्तु पशुओं को नगर के दो प्रतिष्ठानों द्वारा की जा रही भोजन पानी की व्यवस्था

आरती सिंग गीदम,
गीदम:-नगर के घुमन्तु पशुओं की लॉक डाउन के चलते दयनीय हालात को देखते हुये नगर की दो प्रतिष्ठान संस्थाओ द्वारा पशुओं को भर पेट सुबह और शाम के भोजन पानी की व्यवस्था मुख्य सड़क के किनारे स्थित सुरेश इलेक्टिकल के सामने की जा रही है।लॉक डाउन के चलते आवारा पशुओं को भर पेट भोजन पानी नही मिल पा रहा है। इसलिये उनके भोजन पानी की व्यवस्था का बीड़ा नगर की दो प्रतिष्ठित संस्थान सुरेश इलेक्टिकल व सिद्धि विनायक स्वीट्स द्वारा उठाया गया है और उनके द्वारा इन घुमन्तु पशुओं को भर पेट भोजन पानी की व्यवस्था की जा रही है।