नगर पालिका औऱ यातयात पुलिस द्वारा मछली पसरा सही तरीके से लगवाया

आशीष परिहार कांकेर
जिला कांकेर के समस्त वरिष्ठ अफसरो के मार्गदर्शन मे आज 20 मार्च को नगर पालिका कांकेर के अधिकारी कर्मचारी एवं यातायात पुलिस कांकेर के द्वारा सयुंक्त टीम बनाकर पुराना बाजार कांकेर मे बेतरतीब तरीके से मछली व्यापारी अपना पसरा लगाए थे. पूर्व मे नगर पालिका कांकेर द्वारा मछली व्यापारियों का पसरा को नंबरिंग कर पसरा लाईन से लगाने बताया गया था। किन्तु कुछ मछली व्यापारियों द्वारा बाजार के अंदर, पालिका द्वारा आबंटित स्थान मे पसरा नहीं लगाकर दूसरे स्थान मे पसरा लगाये थे। जिससे ग्राहकों को आने जाने मे दिक्कत हो रही थी. नगर पालिका कांकेर द्वारा मछली पसरा सही तरीके से लगवाया गया। इस कार्यवाही में नगरपालिका राजस्व टीम कांकेर यातायात पुलिस टीम का भी सहयोग मिला।