November 28, 2023
Uncategorized

Chhttisgarh

Spread the love

सुकमा जिले के चिंतागुफा थाना के कसलपाड़ क्षेत्र में पुलिस नक्सली मुठभेड़

मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया व कई जवानों के घायल होने की खबर

दिनेश गुप्ता- दंतेवाड़ा /सुकमा

सुकमा जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र में जिला पुलिस और नक्सलियों की बीच मुठभेड़ चल रही हैं। बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ कसलपाड़ क्षेत्र में हुयी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ उस वक्त हुई जब डीआरजी और एसटीएफ के जवान जंगल में सर्चिंग कर रहे थे। इस दौरान जवानों का नक्सलियों से सामना हो गया है। बताया जा रहा है जवानों का सामना नक्सली लीडर हिड़मा के बटालियन से हुआ है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोनों ओर से हुई फायरिंग में एक नक्सली मारा गया है। नक्सली का शव भी जवानों बरामद कर लिया है। लेकिन इस मुठभेड़ में नौ जवान भी घायल हुए हैं। लेकिन अभी संख्या की आधिकारिक पुष्टि नही हुयी हैं। घायल जवानों को बुर्कापाल कैम्प लाया गया हैं।जहां उनका इलाज किया जा रहा है।घायलों जवानों की संख्या की अधिकृत तौर पर कोई जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। बताया जा रहा हैं कि घटनास्थल पर अभी भी जवान व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही हैं।

Related posts

किरंदुल नगरपालिका आपदा में कर रहा वसूली, इंसानियत शर्मसार – ओजस्वी

jia

Chhttisgarh

jia

सफाई के क्षेत्र में एक सौ पैंसठ् को पछाड़ कर राज्य में प्रथम स्थान पर जगह बनाई फरसगांव नगरपंचायत ने.

jia

Leave a Comment

error: Content is protected !!