November 28, 2023
Uncategorized

Chhttisgarh

Spread the love

भाजपा अब भ्रष्टाचार के पैसों से खरीदफरोख्त तक नीचे उतर आई है

भाजपा जनादेश का अपमान कर रही है : कांग्रेस

निर्वाचित राज्य सरकार को अस्थिर करने की रणनीति होगी विफल और बेनकाब

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी

रायपुर/04 मार्च 2020। मध्यप्रदेश के और उसके पहले छत्तीसगढ़ के घटनाक्रम पर प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि लगातार राज्य पर राज्य भाजपा के हाथ से निकलते जा रहे है। पंजाब के बाद छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश राजस्थान अब फिर महाराष्ट्र, झारखंड में भाजपा को हार का मुह देखना पड़ा। इसी की बौखलाहट में भाजपा ने विपक्ष की निर्वाचित सरकारों को अस्थिर करने की साजिश रची है। भाजपा की साजिश अब बेनकाब हो चुकी है। छत्तीसढ़ के बाद अब मध्यप्रदेश की निर्वाचित कांग्रेस सरकार भाजपा की निशाने पर है। भाजपा अब भ्रष्टाचार के पैसों से निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की खरीदफरोख्त तक नीचे उतर आई है। भाजपा खुलम खुला 25-25 करोड़ में विधायक खरीदने में लगी है।

प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि अब छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के घटनाक्रम के बाद भाजपा का वास्तविक चाल चरित्र और चेहरा उजागर हो गया है। यह कालाधन इतनी बड़ी मात्रा में नगद में कहां से आ रही है, मोदी जी को बताना चाहिये। राज्य से राज्य हारती हुयी भाजपा राज्य सरकारों पर वार कर रही है। केन्द्रीय जांच एजेन्सियों का दुरूपयोग या जनप्रतिनिधियों की खरीदफरोख्त भाजपा की डूबती नैया पार नहीं लगा सकता है। ईडी इंकम टैक्स सीबीआई से भाजपा ने विपक्षी सरकारों पर वार किया है। अब मध्यप्रदेश में तो भाजपा ने थैलियों का मुंह खोल दिया है।

प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा जनादेश का अपमान कर रही है। निर्वाचित राज्य सरकारों को अस्थिर करने की भाजपा की रणनीति का विफल होना और बेनकाब होना तय है। पहले भाजपा ने गोवा मणिपुर, कर्नाटक में भी यही चाल चली और अपना लोकतांत्रिक विरोधी चेहरा उजागर किया। वास्तविक लोकतंत्र में विपक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका है लेकिन भाजपा लोकतंत्र में नहीं फासीवाद और नाजी विचार धारा में यकीन करती है।

शैलेश नितिन त्रिवेदी
महामंत्री एवं अध्यक्ष संचार विभाग
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी

Related posts

नेलसनार में आयुष स्वास्थ्य एवं जन जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

jia

तबादला नीति बाबुओं पर बेअसर, अंगद की भांति जमे हैं वर्षो से

jia

बस्तर आईजी ने किया पर्वतारोही का सम्मान, दिया फ्लैग व स्मृति चिन्ह
लेह लद्दाख की 3 ऊंची चोटियों पर फहराया था तिरंगा झंडा

jia

Leave a Comment

error: Content is protected !!