बिना मुँह कवर किये लोगो पर नगर पंचायत द्वारा लगाया गया जुर्माना
लोगो को मास्क का उपयोग करने की समझाइस के साथ साथ जरूरतमंदों को मास्क का किया गया वितरण
जिया न्यूज़:-दंतेवाड़ा/गीदम,


गीदम:-शासन द्वारा जारी किये गये निर्देश के पालन में नगर में बिना मास्क के सड़क व सार्वजनिक स्थानों में घूम रहे लोगों पर नगर पंचायत द्वारा कार्रवायी की गयी। शासन का सख्त निर्देश है कि सार्वजनिक जगहों पर लोग मास्क लगाकर ही बाहर निकले। इसी तारतम्य में शासन के आदेश का पालन करते हुए नगर पंचायत कर्मियों द्वारा मुंह में बिना मास्क, बिना गमछा, या बिना रुमाल बांधे बाहर निकल रहे लोगों को समझाइस दी गयी। और उन पर जुर्माना भी लगाया गया। लोगो को समझाइस दी गयी कि बिना मुँह ढके या बिना मास्क लगाये बाहर न निकले। जरूरी कार्य से बाहर निकलने पर मुँह अवश्य ढके। बिना वजह बाहर न निकले। एवम लॉक डाउन के नियमों का पालन करें। जरूरतमंद लोगों को नगर पंचायत द्वारा मार्च का वितरण भी किया गया। बिना मुँह ढके,बिना मास्क के घूम रहे लोगो पर नगर पंचायत द्वारा अधिकतम 50 रुपये तक का जुर्माना भी लगाया गया। जिससे कि लोग जागरूक हो सके।और कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने हेतु जागरूक हो सके।