अनावश्यक घूमने वालों पर महामारी एक्ट के तहत सख्त कार्यवाही होगी : कलेक्टर
जिया न्यूज़:-सुकमा,

सुकमा, कलेक्टर चंदन कुमार ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में जिले में कोरोनावायरस के संक्रमण के नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के लिए पोटा केबिन, आश्रम शालाओं आदि में भी कोरोना कवारेन्टीन केंद्र बनाने के निर्देश दिए। क्वॉरेंटाइन केंद्र में बाहर से आने वाले लोगों को 14 दिन तक अनिवार्य रूप से रखा जाएगा। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों और जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को कोरोनावायरस टाइम केंद्र बनाने हेतु सभी समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, वन मंडल अधिकारी आर डी तारम, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नूतन कुमार कंवर, अपर कलेक्टर ओपी कोसरिया, मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी सी बी बंसोड़ सहित अधिकारीगण उपस्थित थे।
इस दौरान बैठक में कलेक्टर ने अनावश्यक घूमने वालों पर महामारी एक्ट के तहत सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये और कोरोनावायरस नियंत्रण हेतु किए जा रहे उपायों की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर चंदन कुमार ने कहा कि कोरोनावायरस के खिलाफ महत्वपूर्ण लड़ाई आगे भी जारी रहेगी और मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, हाथ धुलाई व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी करना होगा। बैठक में कलेक्टर ने एसडीएम, तहसीलदारों, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियो, सभी सीएमओ व पुलिस विभाग के अधिकारियों से संबंधितो के क्षेत्रों में कोरोना वायरस के बचाव हेतु किए जा रहे कार्यों की विस्तार पूर्वक जानकारी ली। बैठक में कलेक्टर ने अति आवश्यक कार्यों के लिए अंतर राज्य आवागमन के लिए अनुमति देने की भी जानकारी दी। रेड जोन से आने वाले एंबुलेंस के लिए छूट रहेगी और उनका कोरोना टेस्ट किया जाएगा और क्वॉरेंटाइन रहना पड़ेगा। क्वॉरेंटाइन में रह रहे लोगों का सतत निगरानी तथा जानकारी लेने के निर्देश दिए गए। हाट बाजार सु व्यवस्थित तरीके से लगाए जाएंगे। आम जनों एवं अधिकारियों कर्मचारियों की सुरक्षा की दृष्टि से जिले के सभी कार्यालयो में साफ-सफाई एवं सैनिटाइज करने के निर्देश दिए गए। कार्यालयों में हाथ धोने के लिए हैंड वॉश इत्यादि की व्यवस्था की जाए कार्यालयों में रंग रोदन और साफ-सफाई की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।