रायपुर
पुलिस महानिदेशक आम नागरिको का चालान न काटने के दिये निर्देश
अनावश्यक रूप से घूमने वालो पर सख्त कार्यवाही के निर्देश
जिया न्यूज़:-रायपुर,

रायपुर:-लंबे समय से पूरे देश मे लगे लॉक डाउन के कारण राज्य शासन द्वारा कुछ समय के लिये आवश्यक सेवाओं को छूट दी गयी है। वर्तमान में दूध, दवा, सब्जी, किराना के अलावा कृषि कार्य आदि में छूट प्रदान की गयी हैं। ऐसे समय में आम नागरिक स्वयं के वाहनों में आवश्यक वस्तु की पूर्ति के लिए आवागमन कर रहे हैं। जबकि समस्त पब्लिक ट्रांसपोर्ट बंद है। क्योंकि लोग पहले से लॉकडाउन के कारण अत्यंत समस्याओं का सामना कर रहे हैं। ऐसे समय में यातायात पुलिस द्वारा सामान्य नागरिको का चालान काट कर जुर्माना वसूलना उचित नही है। इसके लिये पुलिस महानिदेशक डी एम अवस्थी ने पत्र लिखकर यातायात विभाग के कर्मचारियों को इस समय वाहनों का चालान न काट कर व्यवस्था बनाये रखने को कहा गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि उद्दंडता करने वाले या अनावश्यक रूप से घूमने वाले व्यक्तियों पर सख्त कार्यवाही की जाये। लेकिन आम नागरिकों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाये।उन्होंने कहा है कि इस संबंध में शिकायत प्राप्त होने पर दोषी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। और उन्होंने सभी पुलिस अधीक्षकों से अपने क्षेत्र में इस आदेश का पालन करने के लिये निर्देश दिये हैं।