प्रतिबंध के बावजूद भी नशीले पदार्थों का व्यापार कर
मलाई खा रहे समाज के दुश्मन प्रशासन ने की कार्यवाही


बब्बी शर्मा:-कोंडागांव,
कोण्डागांव:-आज सम्पूर्श विश्व कोरोना विषाणु के संक्रमण से जूझ रहा है.परन्तु समाज का एक वर्ग ऐसा भी है जिसके लिए मनुष्य जीवन का कोई मोल नहीं है,उनके लिए केवल पैसा ही समाज में प्रतिष्ठा से जीने का साधन है ऐसे लोगो के विरुद्ध प्रशासन सख्ती से कार्यवाही करने कटिब्द् है।
जिले की केशकाल तहसील जो नगर पंचायत क्षेत्र है में आज सुबह पुलिस प्रशासन को मुखबिर के माध्यम से जानकारी मिली कि किराने के समान में छुपा कर प्रतिबंधित जर्दा युक्त पान मसाला(गुटका)व नशीला दंन्त मंजन(गुड़ाखू)की खेप नगर की विभिन्न दुकानों में खपाने के उद्देश्य से रायपुर से आ रही है।जिस पर जिला पुलिस अधीक्षक के आदेश के पालनार्थ नगर निरिक्षक देवेन्द्र धुव्र के मार्गदर्शन में थाने मे पदस्त कर्मचारियों ने कार्यवाही कर ट्रक क्रमांक-सी०जी००४.जेई-०६७२ से प्रतिबंधित नशे का समान गुटका(आशिकी)१०कार्टून व गुड़ाखू १६ कार्टून जप्ती की कार्रवाई कर वाहन चालक के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
वाहन व चालक के नाम इस प्रकार से हैं- मालिक सलीम जाति मुस्लमान साकिन केशकाल, वाहन चालक तुलसी प्रधान/तुसार पिता भुजबल प्रधान २३वर्ष जाति हल्बा साकिन बड़े डोंगर है। उक्त प्रतिबंधित वस्तुएं डूमरतराई रायपुर से केशकाल में विक्रय हेतु भेजी गई थी।
अब प्रश्न यह उठता है कि—
(१)इस ट्रक में किन किन दुकानों का समान लदा था?
(२)ट्रक मालिक का स्वंय का या रिश्तेदारों का व्यवसाय क्या है?
(३)रायपुर से किस के माध्यम से ट्रक पर समान लादा गया?
(४)केवल चालक के विरुद्ध क्यों प्रकरण दर्ज किया गया?
(५)प्रतिबंधित वस्तुओं का आपूर्तिकर्ता कौन है? इस सम्पूर्ण प्रकरण की बहुत ही गहन छान बीन करने की आवश्यकता है क्यों कि कई बडी मछलियां जाल में फसेंगी।