October 4, 2023
Uncategorized

Chhttisgarh

Spread the love

सम्भाग मुख्यालय के गांवों में निवशियो को अब भी झरिया का पानी पीने के लिए मजबूर होना, दुर्भाग्यपूर्ण-मोर्चा

बस्तर जिला बास्तानार ब्लाक के तिरतुम ग्राम पंचायत के आश्रित गांव छोटे काकलुर गांव की घटना

DMF जैसे बस्तर अधिकार विकास योजनाओं के संचालन के बाद भी कई ग्राम पंचायतों में पेय जल की समस्याएं गम्भीर रूप में

बस्तर अधिकार सयुक्त मुक्ति मोर्चा जिले व ब्लाक के पेयजल समस्याओं के निराकरण हेतु जिला व ब्लाक में सौपेगा ज्ञापन

जिया न्यूज़:-जगदलपुर,

जगदलपुर:-बस्तर संभाग के सभी जिलों व ब्लाकों के शहरी वार्ड व ग्रामपंचायतो के मुलभुतसुविधाओ व विकास हेतु केंद्र व राज्य सरकार की योजनाएं संचालित है। उन्ही में से एक योजना केंद्र सरकार द्वारा आदेशित जिला खनिज न्याश राशि की है। जो खनिज दोहन इलाको में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित इलाकों के विकास व मुलभुतसुविधाओ की पूर्ति हेतु खर्च की जानी है। पर विडंबना है। करोड़ो के फंडिंग वाली योजनाओं के संचालन का दावा करने वाली सरकार बस्तर संभाग के मुख्यालय के बस्तर जिले के बास्तानार ब्लाक में एन एच 63 से लगे 7 किलोमीटर में बसे ग्राम पंचायत तिरथुम के आश्रित गांव छोटे काकलुर के निवाशियो को भीषण पेयजल की समस्याओं से निजात नही दिला पा रही है। विगत दिनों एक दैनिक अखबार में छपी खबर ने बस्तर जिले के पेयजल समस्याओं को खत्म करने की कलई खोल दी है। लिखे गए खबर के अनुसार की गांव की महिलाओं पास के गंदे नाले के झरिया के पानी से अपनी घरों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था करती है।इस झरिया को देखने पर आप इसकी एक बूंद पानी भी अपने गले से नही उतार सकते है।यह पानी ही इनके जीने का सहारा बनी हुई है। वही गांव वासियो के इस पेयजल समस्याओं को खत्म करने हेतु कई बार सरकार व प्रशासन से गुहार लगाई चुकी है।पर अब तक ग्राम वासियो को के इन समस्याओं को समाधान नही हो पाया है। यह सरकार की जनता के प्रति असंवेदनशीलता दर्शाता है। यही हाल जिले व सम्भाग के कई ग्राम पंचायतों का हाल है जहाँ लोग बुनियाद सुविधाओं की मांग सरकार से कर रहे है। बस्तर अधिकार सँयुक्त मुक्ति मोर्चा सरकार में बैठे जनप्रतिनिधियों व जिला प्रशासन से DMF योजनाओं व अन्य योजनाओं के माद्यम से इन ग्राम पंचायतों के पेयजल समस्याओं का समाधान कर उन्हें उनके मौलिक अधिकार को देने की कृपा करें। बस्तर जिले के व बास्तानार ब्लाक के पेयजल की समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधियों को बस्तर अधिकार सयुक्त मुक्ति मोर्चा का जिला इकाई सौपेगा ज्ञापन

*विनीत
*जिला प्रवक्ता
*भरत कश्यप
*बस्तर अधिकार सयुक्त मुक्ती मोर्चा

Related posts

रॉयल बस संचालक के विरुद्ध गीदम पुलिस की चालानी कार्यवाही,
यात्री के साथ दुव्यर्वहार,2500 जुर्माना के साथ टिकट रकम वापस के निर्देश

jia

दंतेवाड़ा को लाल जहर परोसने की तैयारी, सर्वमूल बस्तरिया समाज ने किया विरोध, कहा उड़ते जहरीले गुब्बारे पर लगे रोक- संजय पंथ

jia

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल तोंगपाल के हेड क्वार्टर227 वी बटालियन ने 82 वी स्थापना दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया

jia

Leave a Comment

error: Content is protected !!