November 28, 2023
Uncategorized

Chhttisgarh

Spread the love

शान्ति फाऊंडेशन हुई एक साल की
पौधा रोप कर दिन को बनाया यादगार

बब्बी शर्मा:-कोण्डागांव,

कोंडागांव:-शांति फाउंडेशन एक समाज सेवी संस्था,जिसकी स्थापना एक वर्ष पूर्व २४/५/२०१९ को समाज सेवा के उद्देश्य से कुछ गई थी.एक वर्ष पूर्ण होने पर स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पौधे लगा कर स्थापना दिवस को यादगार बनाया। शहर के जगरूक व समाननिय नागरिक विक्टर डेनियल(अध्यक्ष क्रिस्चियन समाज) ने इस दिवस पर 90 पौधे एवं भूपेन्द्र सोनी जी के द्वारा 10 पौधे शहर के सौन्दर्यीकरण हेतु लगाये जिसमे सर्व समाज मौके पर उपस्थित रहा सभी ने मिल कर बंधा तलाब उद्यान के पास राष्ट्रीय राज मार्ग के मार्ग विभाजक पर 100 पौधे लगा कर संकल्प लिया कि आगे भी पौधे लगाये जाते रहेंगे। शान्ति फाउंडेशन का प्रयास है की हर व्यक्ति अपने जन्म दिवस पर कम से कम एक पौधा जरूर लगाये जिससे शहर सुन्दर बने।
कार्यक्रम में नगरपालिका CMO सुरज सिदार ने विक्टर डेनियल को जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनायें दी वा शांति फाउंडेशन के सभी सदस्यौं को उनके कार्यों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
यतिन्र्द छोटू सलाम, धन्सराज टण्डन, मुकेश यादव, राजेन्द्र धुर्व, जैन सर, राम कुमार कोसरे आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

Chhttisgarh

jia

दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड चैतमा कैम्प में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया

jia

Chhttisgarh

jia

Leave a Comment

error: Content is protected !!