नव नियुक्त युवा कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के हाथों जिले की कमान
अधिकारी कर्मचारियों ने किया स्वागत


बब्बी शर्मा:-कोंडागांव,
कोंडागांव:-कोंडागांव जिले के नए युवा कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा द्वारा पदभार ग्रहण पश्चात कोंडागांव पुलिस अधीक्षक बालाजी राव ने पुष्प गुच्छ से उनके कार्यालय में स्वागत किया, विगत दिनों प्रदेश में राज्य शासन द्वारा बड़े पैमाने में प्रशासनिक फेरबदल किया गया, प्रदेश के बीस जिलों के कलेक्टरों के अतिरिक्त राज्य के पचास से अधिक भारतीय वन सेवा के अधिकारियों के तबादले भी किये गए हैंं।
इसमें कोंडागांव जिले के कलेक्टर नीलकण्ठ टीकाम का स्थानांतरण संचालक कोष,लेखा व पेंशन के पद पर कर उनके स्थान पर नए कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा(भा०प्र०से०) को आगामी आदेश तक के लिए पदस्थ किया गया है।