तेज गर्जना के साथ रुक – रुक कर हुई बारिश
मौसम का बदला मिजाज तापमान में आयी गिरावट पर बढ गयी उमस


जिया न्यूज़:-दंतेवाडा/गीदम,
गीदम:-भीषण गर्मी के इस मौसम में अचानक हुये मौसम परिवर्तन में विगत दो दिनो से बादल छाये हुये है। नगर व आसपास के ग्रामीण अंचल में दोपहर में तेज गर्जना के साथ जमकर बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट आयी और लोगो ने गर्मी से राहत महसूस की। लेकिन बारिश रुकते ही उमस ने लोगो को बेहाल कर दिया है। बुधवार की सुबह मौसम साफ रहा। लेकिन दोपहर के समय अचानक घने बादल छा गये। और कुछ समय बाद ही तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गयी। दोपहर के समय लगभग आधे घंटे तक जमकर बारिश हुई। और इस अचानक हुई बारिश से बचने लोग आसरा ढूढ़ते रहे। दोपहर हुई बारिश के कारण वातावरण ठंडा हो गया और तापमान में हल्की गिरावट आयी।