November 28, 2023
Uncategorized

Chhttisgarh

Spread the love

231 वी बटालियन द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का किया गया आयोजन

सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत क्रिकेट किट, कैरम बोर्ड, बैडमिंटन, एलईडी लाइट, मच्छरदानी, फुटबॉल, वालीबॉल का किया गया वितरण

आरती सिंग गीदम

231 वी बटालियन जावंगा द्वारा आज कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय एजुकेशन सिटी जावंगा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सुश्री भवानी पुनेम सहायक खंड शिक्षा अधिकारी गीदम एवं श्रीमती फरहाना रिजवी प्राचार्य, व श्रीमती प्रभा यालम अधीक्षिका कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय गीदम की उपस्थिति में इस कार्यक्रम में जितेंद्र सिंह यादव कमांडेड 231वी बटालियन, संजय कुमार द्वितीय कमान अधिकारी, राजीव यादव द्वितीय कमान अधिकारी एवं समस्त अधिकारियों की उपस्थिति में कमांडेंट महोदय द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। इसके पश्चात कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किया गया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कमांडेंट महोदय द्वारा विद्यालय में उपस्थित शिक्षको एवं छात्राओं को संबोधित किया गया। जिसमें जिसमे उन्होंने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं और अपना मुकाम खुद तय कर रही हैं। वर्तमान में महिलाएं पूरी दुनिया में बिजनेस, उद्यमी कार्यों और वेतन रहित श्रम के रूप में अर्थव्यवस्था में काफी बड़ा योगदान देती है। साथ ही कारपोरेट जगत की बात करें तो आज हर बड़े पद पर महिलाएं सुशोभित हैं। कार्यक्रम के दौरान सिविक एक्शन प्रोग्राम का भी आयोजन किया गया जिसमें क्रिकेट से संबंधित सभी सामान, कैरम बोर्ड, बैडमिंटन, एलईडी लाइट, मच्छरदानी, फुटबॉल, वालीबॉल आदि सामान का वितरण भी किया गया। कमांडेंट महोदय ने कहा कि यह दिन महिलाओं द्वारा घर और समाज के प्रति किए गए त्याग बलिदान को याद दिलाता है।

Related posts

जिला पंचायत सदस्य मालती नंदलाल मुडामी ने की जिला अस्पताल और पोषण पुनर्वास केंद्र भ्रमण।

jia

नगर के शिव मंदिर से श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गयी
अयोध्या में बनने वाले श्रीराम मंदिर के सहयोग हेतु लोगों को बढ़-चढ़ आगे आने के लिए कहा गया

jia

नक्सलियों ने मचाया उत्पात बीच सड़क लगाया बैनर फेंका पर्चे घंटो रहा मार्ग बाधित
भांसी थाना क्षेत्र का मामला

jia

Leave a Comment

error: Content is protected !!