सीमा सुरक्षा बल के जवान ने की आत्म हत्या
खुद को मारी गोली

कमलदेव:-पखान्जूर,
पखान्जूर:-प्राप्त जानकारी अनुसार संगम क्षेत्र में तैनात सीमा सुरक्षा बल की१५७वीं वाहिनी के जवान हरियाणा निवासी सुरेश कुमार ने आज सुबह अज्ञात कारणों से अपने आप को गोली मार कर आत्म हत्या कर ली।
दैनिक दिनचर्या अनुसार शुक्रवार रात को क्षेत्र की गस्त पर निकले जवान आज सुबह जब अपने शिविर लौट कर आये तब उक्त जवान ने खुद को गोली मार कर आत्म हत्या कर ली।