November 30, 2023
Uncategorized

Chhttisgarh

Spread the love

छत्तीसगढ़ इंटक के प्रदेश अध्य्क्ष संजय सिंह ने फर्जी संगठन से सावधान रहने की अपील ।

जिया न्यूज़:-अमलेंदु चक्रवर्ती बचेली,

बचेली:- इंटक, कांग्रेस पार्टी का मोर्चा संगठन है, ऐसे संगठन के मोनो, कार्यालय का पता, कांग्रेस भवन के कार्यालय का पता लिखकर फर्जी लेटर पेड बनाकर फर्जी इंटक के लोगों द्वारा मजदूरों, कर्मचारियों एवं उद्योगों के प्रबंधन को गुमराह कर संगठन की छवि धूमिल की जा रही है जो की संज्ञेय अपराध की श्रेणी में आता है।वर्तमान परिस्थितियों में ऐसे फर्जी ट्रेड यूनियनों संगठनों द्वारा कांग्रेस पार्टी एवं राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक,छत्तीसगढ़ की छवि को अपने अवैध कियाकलाप से धूमिल करने का असफल प्रयास किया जा रहा है। अतःउक्त फर्जी संगठनों के विरूद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही करने के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस पार्टी द्वारा संजय कुमार सिंह, प्रदेशाध्यक्ष छत्तीसगढ़ इंटक को अधिकृत किया गया है जिसके तहत प्रदेश इंटक द्वारा विधिसम्मत कार्यवाही करने जा रही है। अतः प्रदेश के नागरिकों एवं विभिन्न मजदूर संगठनों को यह जानकारी देना आवश्यक है कि राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जी. संजीवा रेड्डी है एवं राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस, इंटक छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष संजय कुमार सिंह है। अन्य कोई व्यक्ति, जो स्वयं को राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस, इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष अथवा राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस, इंटक छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष के रूप में प्रस्तुत करता है तो वह अवैध है। अतः आप सभी से अनुरोध है कि ऐसे व्यक्तियों से सतर्क रहें एवं सम्पर्क में आने पर इसकी सूचना प्रदेश कांग्रेस पार्टी कार्यालय/ छत्तीसगढ़ इंटक कार्यालय में अवश्य दे।

Related posts

प्रदेश में शिक्षा और आरक्षण व्यवस्था को धवस्त कर रहे हैं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल :- रामू नेताम

jia

भाजपा कर रही अपनी खोई जमीन तलाशने की कवायद
युवा नेत्री सुकमा के अंदरूनी इलाकों में लगातार कर रही भ्रमण

jia

डिजिटल युग में भी बस्तर राज की रियासत कालिन प्रथायें आज भी भारी हैं
डिजिटल,सोशल मीडिया पर

jia

Leave a Comment

error: Content is protected !!