पूर्व जिला भाजपा उपाध्यक्ष जगत पुजारी के माओवादी सहयोगी मामले की भाजपा जिला ने जांच की मांग की
जगत पुजारी को पार्टी ने किया निष्कासित

जिया न्यूज़:-दंतेवाड़ा/गीदम,
गीदम:-भाजपा जिला उपाध्यक्ष दंतेवाड़ा जगत पुजारी के नक्सलियों को सामान सप्लाई के सहयोग में गिरफ्तार किये जाने पर भाजपा जिला अध्यक्ष चैतराम अटामी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि उन्होंने इस मामले की जानकारी प्रदेश भाजपा कार्यालय को पत्र के माध्यम से दे दी है। और जानकारी मिलने के बाद प्रदेश भाजपा कार्यालय द्वारा उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। उन्होंने साथ ही कहा कि जगत पुजारी को नक्सली गतिविधियों में संलिप्त होना बताकर गिरफ्तार किया गया है, जो कि जांच का विषय है। जिला भाजपा अध्यक्ष ने इस गिरफ्तारी व घटना की पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष रुप से जांच किये जाने की मांग की है।