शहर में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर ,बस्तर अधिकार सयुक्त मुक्ति मोर्चा महिला संघटन मिला एस. पी.बस्तर से
एस. पी.बस्तर को ज्ञापन सौप, घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियो की गिरफ्तारी मांग की
प्रार्थी ने मोर्चा से न्याय की लड़ाई में साथ देने का लगाया गुहार,मोर्चा ने जनता से न्याय के लिए की अपील


जिया न्यूज़:-जगदलपुर,
जगदलपुर:-विगत दिनों शहर के तेतर कुटी नाबालिक युवती द्वारा सोसल मीडिया में एक वीडियो प्रेषित कर खुद पर कुछ युवकों द्वारा हमला व अश्लील हरकत करने हेतु दबाव बनाने की बात कह ,थाने में सही तरीके से मामला पंजीबद्ध नही होने व अब तक गिरफ्तार नही किये जाने से जान का खतरा बता शहर की जनता से मतद की गुहार लगाई थी । जिस पर प्रार्थी व वार्ड के सदस्यों द्वारा बस्तर अधिकार सयुक्त मुक्ति मोर्चा महिला संघटन को आप बित्ति पत्र सौप कर उसके साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की मद्त मांगी गई,जिस पर सघटन की महिला मोर्चा द्वारा आज एस. पी. बस्तर श्री झा जी से मुलाकात कर ज्ञापन दे उक्त घटना की जानकारी हेतु प्रार्थी को मिला घटना में लिप्त अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की क्योंकि यह कृत्य शहर की नाबालिक महिला के साथ हुआ है। और यह अशोभनीय कृत्य है। जिस से शहर का माहौल खराब हो रहा है। उक्त घटना में यदि प्रार्थी को न्याय नही मिला तो महिला मोर्चा को आंदोलन की राह अख्तियार करनी पड़ेगी,क्योंकि यह एक मामला शहर में नही है। ऐसे कई मामले है। जिन में मजबूर महिलाओं को न्याय नही मिल रहा है। और दोषी राजनीतिक धोष के चलते बेफिक्र ,कानून का मख़ौल घूम रहे है।