एसटीएफ के जवान ने खुद को गोली मार कर की आत्म हत्या
अरनपुर थाना के पोटाली कैम्प में पदस्थ था जवान


दन्तेवाड़ा। अरनपुर थाना के पोटाली कैम्प में पदस्थ एसटीएफ के एक जवान ने खुद को गोली मार कर आत्म हत्या कर ली है। घटना सुबह साढे चार बजे का बताया जा रहा है। जवान अपने बैरक से निकलकर गले में राइफल टिकाकर गोली चलाई है। एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने इसकी पुष्टि की है। आरक्षक एसटीएफ 20 बटालियन का रामाराम स्वामी है। वह मूलतः ग्राम-पोस्ट चला, जिला सीकर, राजस्थान का निवासी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजने की तैयारी कर रही है। आत्महत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस जांच में जुटी है।