November 30, 2023
Uncategorized

कलेक्टर और एसपी ने किया शहर में चल रहे विकास कार्यों का अवलोकन

Spread the love

जिया न्यूज़:-जगदलपुर,

जगदलपुर:-कलेक्टर रजत बंसल और पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने आज शहर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का अवलोकन किया और आवश्यक निर्देश दिए।
कलेक्टर और एसपी ने आज इतवारी बाजार में बन रहे मल्टीलेवल पार्किंग और दुकानों का निर्माण, गीदम मार्ग चौड़ीकरण कार्य और दलपत सागर के सौंदर्यीकरण के लिए चल रहे कार्यों का अवलोकन किया। इतवारी बाजार में लगभग 300 वाहनों की पार्किंग के लिए बन रहे मल्टीलेवल पार्किंग के लिए ले आउट का कार्य कर दिया गया है। कलेक्टर ने इस कार्य को समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निर्माण के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए। गीदम मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के साथ ही क्षेत्र के नागरिकों को होने वाली समस्या के निराकरण के लिए अनुविभागीय दंडाधिकारी को निर्देश दिए। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर सुरुचि सिंह,अनुविभागीय दंडाधिकारी जीआर मरकाम, नगर निगम आयुक्त प्रेम पटेल, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता राजीव बतरा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

शिवशक्ति मंदिर कतीयाररास में रुद्राभिषेक प्रारंभ, भक्तों का जमावड़ा

jia

नेत्रदान पखवाड़ा में चिकित्सको ने बताया नेत्रदान के फायदे
चित्रकला के माध्यम से लोगो को किया जा रहा है प्रेरित

jia

भाजयुमो ने फूंका कांग्रेस राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख पवन खेड़ा का पुतला,
खेड़ा को अटामी ने कहा -बखेड़ा

jia

Leave a Comment

error: Content is protected !!