जिया न्यूज:-दन्तेवाड़ा,

दन्तेवाड़ा:-कलेक्टर दीपक सोनी को कोंडागांव जिला स्थानांतरण होने पर दंतेवाड़ाजिले के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा स्मृति चिन्ह भेंटकर भावभीनी विदाई दी गयी एवं नव पदस्थ कलेक्टर विनीत नंदनवार का स्वागत किया गया। उल्लेखनीय है कि दीपक सोनी ने दंतेवाड़ा जिले में 28 मई 2020 को कलेक्टर के पद पर कार्यभार ग्रहण किये थे। उन्होने अपने कार्यकाल (2 वर्ष 01 माह) के दौरान जिले के कलेक्टर के पद पर कार्य कर अपने नवाचारों से जिले को एक नई पहचान दिलाई है।
कार्यक्रम में सोनी द्वारा अपने कार्यकाल में एवं शासन की मंशानुसार किए गए कार्यों, प्रमुख अभियानों के सफल क्रियान्वयन में अधिकारी/कर्मचारियों तथा जिले वासियों के सहयोग के लिए कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जिले में मेरे कार्यकाल को 25 महिने बीत गये समय का आभास नहीं हुआ। कार्यकाल के दौरान यहां सभी विभाग के अधिकारियों से पूरा सहयोग मिला है। सभी ने टीम भावना के साथ कार्य किया।
नवपदस्थ कलेक्टर नंदनवार ने कहा कि सोनी के द्वारा किये गये कार्यों से मुझे प्ररेणा मिली है। नंदनवार ने सोनी को कोंडागांव कलेक्टर के पद पर पदस्थ होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। जिले के सभी अधिकारियों ने पूर्व कलेक्टर दीपक सोनी के साथ किये गये कार्यों के अनुभव को साझा किया।
इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी संदीप बलगा, अपर कलेक्टर संजय कन्नौजे, संयुक्त कलेक्टर सुरेन्द्र ठाकुर, एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर,तहसीलदार, सभी जिलाधिकारीगण, कार्यालय के सभी अधिकारी/कर्मचारीगण उप स्थित रहे।